scriptइस रैली में होगा कुछ ऐसा की देखते रह जाएंगे सब, पढ़े पूरी खबर | bhagava hind sangathan | Patrika News
रतलाम

इस रैली में होगा कुछ ऐसा की देखते रह जाएंगे सब, पढ़े पूरी खबर

इस रैली में होगा कुछ ऐसा की देखते रह जाएंगे सब, पढ़े पूरी खबर

रतलामApr 20, 2019 / 09:51 pm

Gourishankar Jodha

patrika

इस रैली में होगा कुछ ऐसा की देखते रह जाएंगे सब, पढ़े पूरी खबर

रतलाम। हनुमान जन्मोत्सव अन्तर्गत भगवा हिन्द संगठन की वाहन रैली भगवा-भगवामय होगी। इसमें प्रमुख आकर्षण का केंद्र ***** शेरनिया भगवा टोली में होंगी, तो संगठन के पदाधिकारी 2000 भगवा ध्वज और 3000 हजार दुप्पटों में रैली की शोभा बढ़ाते नजर आऐंगे।
हनुमान जन्मोत्सव अन्तर्गत २१ अप्रैल को शहर में भगवा हिन्द संगठन द्वारा वाहन रैली भगवान ध्वज के साथ निकाली जाएगी। प्रमुख मार्गो से होते हुए रैली बड़ा हनुमानजी मंदिर साहु बावड़ी माणकचौक पहुंचेगी, जहां पर 1111 दीपों से महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस रैली का प्रमुख आकर्षण का केंद्र महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यनंद महाराज और नेतृत्व ***** शेरनीया एवं समस्त ***** संगठन द्वारा किया जाएगा।
patrika
31 ढोल तांसे और तीन डीजे साथ चलेंगे
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वाहन रैली को भव्यता प्रदान करने के लिए 200 से अधिक लड़कियां भगवा रंग की टोपी पहने नजर आएंगी। 2000 भगवा ध्वज और 3000 दुप्पटे इंदौर से मंगवाए गए है।3 डीजे सांउड के साथ ही 31ढोल तांसे भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चल समारोह शाम 4 बजे मंदिर से प्रारंभ होकर माणकचौक से नाहरपुरा, कॉलेज रोड, दो बत्ती, न्यू रोड, शहर सराय, हाट की चौकी, गौशाला रोड, बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, चांदनीचौक, चौमुखीपुल होता हुआ पुन: साहु बावड़ी पहुंचकर महाआरती के रूप में तब्दिल होगा। यहां आरती के बाद फरियाली खिचड़ी और नमकीन रायता की महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
सामूहिक-तुलसी विवाह समारोह की तैयाारी
21 वां सामूहिक विवाह एवं तुलसी विवाह समारोह की तैयारी को लेकर श्री राजपूत नवयुवक मंडल, न्यास एवं महिला मंडल की बैठक हाथीखाना स्थित राजपूत धर्मशाला पर रखी गई। इसमें समारोह को अंतिम रूप देते हुए मंडल अध्यक्ष एवं विवाह समिति के संयोजक सुरेशसिंह चावड़ा ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री कालिकामाता मंदिर परिसर में पं. शशीप्रकाश जोशी के सानिध्य में वैदिक रिति से सामूहिक विवाह का आयोजन 7 मई को सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इसमें 21 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य रखा गया है।
महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव पर विचार विमर्श
वर पक्ष का चल-समारोह, वरमाला, मंगलफेरा व कन्यादान का आयोजन कर समिति द्वारा सभी जोड़ों उपहार भेंट किए जाएंगे। विवाह के लिए वर-वधु का पंजीयन कार्यालीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का है। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। बैठक में संगठन के वार्षिक उत्सव एवं तीन दिवसीय महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव पर विचार विर्मश किया गया। इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गोयल, महिला मंडल अध्यक्ष मंजुला गेहलोत, किशोरसिंह चौहान, रघुवीरसिंह सांकला, महेन्द्रसिंह सिसोदिया, शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, मनोहरसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह राठौर, चैनसिंह सक्तावत, चैनसिंह सांकला, प्रेमसिंह सिसोदिया, भंवरसिंह पंवार, उषाकुंवर पंवार, सीमा देवड़ा, वसुमतिसिंह, राजेश्वरी राठौर, गीता राठौर, बेबी राठौर आदि समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Home / Ratlam / इस रैली में होगा कुछ ऐसा की देखते रह जाएंगे सब, पढ़े पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो