scriptरतलाम प्याज-लहसुन खरीदी पर नजर रखेंगे बाहर के कर्मचारी | Employees from outside will keep an eye on onion and garlic procuremen | Patrika News
रतलाम

रतलाम प्याज-लहसुन खरीदी पर नजर रखेंगे बाहर के कर्मचारी

मंडियों में प्याज के भाव में तेजी का रूख, 13 से 15 रुपए किलो तक बिका, रतलाम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई दलोदा, जावरा

रतलामJun 29, 2018 / 12:59 pm

Gourishankar Jodha

patrika

रतलाम प्याज-लहसुन खरीदी पर नजर रखेंगे बाहर के कर्मचारी

रतलाम। भावांतर भुगतान योजान्तर्गत प्याज-लहसुन खरीदी 30 जून तक की जाएगी। लहसुन-प्याज में गड़बड़ी की आशंका के चलते मंडी प्रशासन वीडियो ग्राफी के साथ ही कर्मचारियों की अदला-बदली कर रहा है, अंतिम दो दिन कोई गड़बड़ न हो। मंडी बोर्ड के निर्देशानुसार दो दिन भावांतर भुगतान योजना अन्तर्गत प्याज-लहसुन खरीदी के दौरान पर्यवेक्षण बनाकर जिले के कर्मचारियों को बाहर और बाहर के कर्मचारी जिले की मंडी में आकर पोर्टल प्रवृष्टि के साथ खरीदी-बिक्री प्रक्रिया का निरीक्षण कर जानकारी वरिष्ष्ठालय को प्रस्तुत करेंगे।
रतलाम मंडी निरीक्षक रूमालसिंह को दलोदा मंडी, प्रकाश धानक को जावरा, उज्जैन से सत्यनारायण नामली और नर्मदाप्रसाद खाचरौद से रतलाम मंडी की जांच करने पहुंचेंगे। सचिव एमएल बारसे ने बताया कि 30 जून तक प्याज-लहसुन की खरीदी की जाएगी। रात 12 बजे तक पोर्टल रहेगा, जिस भी किसान को योजना का लाभ लेना है वह अपने सम्पूर्ण दस्तावेज लेकर मंडी कार्यालय समय पर पहुंचकर करा सकता है।
15323 किसानों ने बेची 58087.92 मेट्रिक टन लहसुन
जिले में 28 जून तक 7504 किसानों ने 5649१1.49 मेट्रिक टन प्याज की मंडी में बेचा वहीं 15323 किसानों ने 58087.92 मेट्रिक टन लहसुन बेची। विकासखंडों में आलोट और ताल में लहसुन-प्याज निरंक रहे, जबकि सर्वाधिक लहसुन रतलाम कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा खरीदी गई। इसके बाद जावरा और फिर सैलाना विकासखंड की मंडी में लहसुन की 10006.23 मेट्रिक टन खरीदी की गई।
अब 7 लाख 11 हजार में नीलाम हुए मंडी तोल कांटी
रतलाम। एक माह दूसरी बार नीलाम हुए मंडी का बड़ा तोल कांटा गुरुवार को 7 लाख 11 हजार रुपए की बोली में नीलाम हो गया। कांटा नीलामी में ४ लोगों ने भाग लिया। इससे पहले हुए नीलामी में कांटा 9 लाख 41 हजार रुपए में गया था, लेकिन समय पर राशि जमा नहीं कराने पर उक्त व्यक्ति की 84 हजार रुपए की राशि राजसात कर ली गई। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया पुन: हुई। जिसमें श्रीकांत शर्मा द्वारा कांटा लिया गया। सचिव एमएल बारसे ने बताया कि बड़े कांटे के साथ ही एक और छोटा कांटा भी लगाया जाएगा, ताकि किसानों को उपज तोल के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

Home / Ratlam / रतलाम प्याज-लहसुन खरीदी पर नजर रखेंगे बाहर के कर्मचारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो