scriptअगर आपको रोग नाशक बनना है तो इसका करें प्रयोग | If you have to become a disaster, use it. | Patrika News
रतलाम

अगर आपको रोग नाशक बनना है तो इसका करें प्रयोग

अगर आपको रोग नाशक बनना है तो इसका करें प्रयोग

रतलामApr 14, 2019 / 11:36 am

Gourishankar Jodha

patrika

अगर आपको रोग नाशक बनना है तो इसका करें प्रयोग

रतलाम। ईश्वर की इस सृष्टि को मनुष्य द्वारा फैलाई हुई गंदगी से बचाने के लिए यज्ञ ही एक वैज्ञानिक उपाय है। जल, थल और नभ का वातावरण प्रदुषित हो गया है। यज्ञ में डाली गई सामग्री तथा घृत अग्नि के माध्यम से सूक्ष्म हो कर पुरे वातावरण को सुगंधित व रोग नाशक बनाया जा सकता है। वैज्ञानिकों की गोष्ठी में यह बात सामने आई कि अग्नि के द्वारा पर्यावरण प्रदुषण को कम किया जा सकता है। प्राचिन ऋषियों ने प्रत्येक परिवार के लिए यज्ञ करना इसलिए अनिवार्य किया था कि इससे धरती का वातावरण धार्मिक एवं पवित्र बना रहे। यह बात वैदिक विद्वान योगेश याग्निक ने आर्य समाज रेलवे कॉलोनी इन्द्रानगर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
patrika
भक्ति दगा न देगी भगवन दगा न देगा…
भजनोपदेशक भानूप्रकाश आर्य ने ईश्वर भक्ति के भजन प्रभु तेरे चरणों में हम सब आए, आए जी आए शरण तेरी आए और भक्ति दगा न देगी भगवन दगा न देगा, जगत पिता ईश्वर का चिंतन दगा न देगा जैसे भजनों से भक्तों को भक्ति रस में डुबोया और कहा कि भक्ति, शक्ति और मुक्ति कहीं मोल नही मिलती है और नही परमात्मा, धर्मात्मा और आत्मा हमें धोका देते है। प्रभु की शरण में जाने से हमारा जीवन सुख, शांती और आनंदमय बन जाता है। जीवन के आरंभ काल से ही भक्ति का अभ्यास करना करना चाहिए।
patrika
वैदिक मंत्रो संग यज्ञ हवन कुण्ड में आहुतियां दी
प्रारंभ में यज्ञ ब्रह्मा अमितेष शास्त्री के सानिध्य में यजमान राजीव अग्रवाल, डा. जयेश सांकला, अविनाश भार$द्वाज, गिरीश मुले सपत्निक ने वैदिक मंत्रो के साथ यज्ञ हवन कुण्ड में आहुतियां दी गई। इन्द्रानगर स्थित महर्षि दयानन्द वैदिक विद्यालय परिसर में चल रहे इस वार्षिकोत्सव का समापन 14 अप्रैल रात 8.30 बजे होगा। इसके पूर्व सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8.30 बजे तक अमृत प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कमलजीत सिंह, वेदप्रकाश आर्य, रामलखन यादव, जीपी सारस्वत, ब्रजकिशोर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, लल्लनसिंह, रामकुमार यादव, संजय यादव, अशुतोष मिश्रा, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।

Home / Ratlam / अगर आपको रोग नाशक बनना है तो इसका करें प्रयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो