scriptएकात्म यात्रा, तीन दिन कई मंत्रियों और वीआईपी का रतलाम में रहेगा डेरा | Integral journey | Patrika News
रतलाम

एकात्म यात्रा, तीन दिन कई मंत्रियों और वीआईपी का रतलाम में रहेगा डेरा

तीन दिन जिले में रहेगी एकात्म यात्रा, बिरमावल से प्रवेश, ५ स्थानों पर जनसंवाद

रतलामDec 29, 2017 / 05:19 pm

harinath dwivedi

patrika

रतलाम। आदि शंकराचार्य एकात्म यात्रा का रूट फाइनल हो गया है। तीन दिनों तक यात्रा जिले में रहेगी और करीब ५ स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम होंगे। भोपाल से बुलाए विशेष रथों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए जाएंगे। यात्रा बिरमावल से जिले में प्रवेश करेगी और मनुनिया में आखिरी जनसंवाद होगा। कलेक्टर ने अफसरों को दायित्व भी बांट दिए है।

कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने गुरुवार को एकात्म यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। जिले के विभागीय अफसरों की उपस्थिति में जनसंवाद स्थलों पर सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए है। जन जागरण अभियान के लिए आदि शंकराचार्य एकात्म यात्रा जिले के ग्राम बिरमावल के रास्ते 8 जनवरी को सुबह 11 बजे जनसंवाद में पहुंचेगी। 8 जनवरी को दोपहर ३.३० बजे धराड़ में नुक्कड़ सभा होगी। रतलाम शहर के कालिका माता मंदिर परिसर में शाम 5 बजे जनसंवाद आयोजित किया जाएगा। 9 जनवरी को सैलाना में दोपहर 1.30 बजे जनसंवाद होगा। 9 जनवरी को ही जावरा के पीपली बाजार क्षेत्र में शाम 6 बजे जन संवाद के बाद यात्रा मंदसौर पहुंचेगी। मंदसौर से वापसी के समय 16 जनवरी को आलोट विकासखंड के ग्राम मनुनिया में दोपहर एक बजे जनसंवाद रखा है।

१५० से ज्यादा का यात्रा दल, वीआईपी रहेंगे साथ

आदिशंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण एवं जन-जागरण वाली एकात्म यात्रा में संत, जनप्रतिनिधि, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, मंत्री, पंचायत पदाधिकारी व 150 से ज्यादा यात्रा दल के सदस्य तथा जन-समुदाय मौजूद रहेगा। भोपाल से तैयार तीन विशेष रथों के साथ कई प्रकार के चल-चित्र की प्रदर्शनी रहेगी।

नगर निगम से लेकर जनपदों को बांटे दायित्व

जिले में इस यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर ने अफसरों को दायित्व सौंपे हैं। गांव से धातु पात्र में मिट्टी जन-संवाद स्थल तक लाने के लिए पंचायतों से एक-एक प्रतिनिधि नामांकित होगा। यात्रा में शामिल व्यक्तियों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता, विश्राम का दायित्व भी सौंपा गया है। आयुक्त नगर निगम जिला मुख्यालय पर जन-संवाद स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्था करेंगे। साथ ही सीईओ जनपद के साथ भोजन, पेयजल, लाईटिंग व्यवस्था भी करेंगे। रात्रि विश्राम स्थलों पर व्यवस्था में भी निगम आयुक्त सहभागी होंगे। इसके अलावा वे समन्वयकों तथा सदस्यों के लिए कक्षों, बिस्तर, अलाव व्यवस्था, विकास खण्ड में रात्रि विश्राम स्थल पर शौचालयों, स्नानागारों एवं गर्म पानी की व्यवस्थाए रात्रि विश्राम स्थल में आदिगुरू शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर आधारित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संवाद कार्यक्रम आयोजन व सीईओ जनपद के साथ पादुका पूजन, गांव की मिट्टी धातु पात्र में संकलन की व्यवस्था में सहयोग करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो