scriptLOKSABHA ELECTION 2019 VIDEO STORY नेताजी ने कहा मंत्री दो माह में तबादला नहीं करा पाए, चुनाव में क्या काम करें | LOKSABHA ELECTION 2019 CONGRESS NEWS | Patrika News
रतलाम

LOKSABHA ELECTION 2019 VIDEO STORY नेताजी ने कहा मंत्री दो माह में तबादला नहीं करा पाए, चुनाव में क्या काम करें

LOKSABHA ELECTION 2019 VIDEO STORY नेताजी ने कहा मंत्री दो माह में तबादला नहीं करा पाए, चुनाव में क्या काम करें

रतलामMar 14, 2019 / 07:07 pm

Ashish Pathak

CONGRESS

Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस आइटी सेल की कार्यकारिणी घोषित,यहां देखें लिस्ट

रतलाम। ग्रामीण क्षेत्र में 40 कार्यकर्ता एेसे है जो चाहे तो किसी को जीता दे व चाहे तो हरा दें। उनको सम्मान चाहिए। कांगे्रस पहले एेसे कार्यकर्ताओं को बुलाकर बिठाए व पांच-पांच पंचायत सौप दे। अभी तो हाालात ये है कि प्रभारी मंत्री को भाजपा के समर्थन करने वाले के तबादले की बात बोले दो हो गए। अधिकारी ने बंद कमरे में बात की, उसके बाद से तबादला नहीं हुआ। जब कार्यकर्ता को सम्मान ही नहीं दोगे तो कोई कार्य क्यों करेगा। ये बाते बुधवार को जिला कांगे्रस की बैठक में आए लोकसभा चुनाव 2019 के प्रभारियों व अन्य नेताओं के सामने ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर कही।
अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्य राजीव पटेल, रायबरेली से आए अक्षत ठाकुर, भोपाल से आए पर्यवेक्षक संजय कामले, महिला कांगे्रस अध्यक्ष रजनी अरोड़ा के सामने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने मन की पीड़ा को बताया। अलग-अलग बोलने के लिए खडे़ हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनको पार्टी में कार्य करते हुए 30 से 40 साल हो गए। ये पहला अवसर है जब सरकार होने के बाद भी हमारी कही सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा सरकार के समय के बैठे हुए अधिकारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं।

सवाल राहुल जी के नेतृत्व का
बाद में नेताओं ने अलग-अलग संबोधन देते हुए कहा कि पहले ये तय किया जाए कि तबादला होना जरूरी है या देश को मोदी सरकार से छूटकारा दिलाना। ये चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। इस चुनाव में एक तरफ वो लोग है जो सिर्फ जुमले देते है, दूसरी तरफ राहुल गांधी है। हमको तय करना होगा हमारी प्राथमिकता क्या होना चाहिए। नेताओं ने कहा कि देश कांगे्रस को आशा की निगाह से देख रहा है। अब हमको भी अपनी भूमिका को तय करना होगा। किसी के आदेश के इंतजार की क्या जरुरत है। हर कार्यकर्ता स्वयं की जिम्मेदारी को समझे व चुनाव में लग जाए। जब राज्य से लेकर देश तक में कांगे्रस की सरकार होगी तो हर कार्य आसानी से होंगे।
नाराजी जायज है, पर पहले कांगे्रस
बाद में कार्यकर्ताओं को जिला कांगे्रस अध्यक्ष राजेश भरावा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजी जायज है, लेकिन पहली प्राथमिकता कांगे्रस है। हमको पार्टी के लिए मिलजुलकर कार्य करना होगा। वक्त रहते नहीं संभले तो देश कभी कांगे्रस को माफ नहीं करेगा। इस अवसर पर जिला कांगे्रस प्रवक्ता शेरू पठान, राजेश पुरोहित ग्रामीण क्षेत्र के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Home / Ratlam / LOKSABHA ELECTION 2019 VIDEO STORY नेताजी ने कहा मंत्री दो माह में तबादला नहीं करा पाए, चुनाव में क्या काम करें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो