इस दौरान पुलिस की टुकड़ी द्वारा ध्वज को सलामी दी गई, उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। प्रभारी मंत्री ने उपस्थितजनों को प्रदेश के विकास का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में निजी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाडिय़ों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन किया गया। महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं द्वारा फूड स्टाल भी लगाए गए जिन प्रभारी मंत्री पहुंचे।
कर्मचारी हुए सम्मानित
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री न े 39 शासकीय कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा और सुना गया। इसके लिए एलईडी की व्यवस्था की गई थी।