scriptजीवन में सफल होने का मंत्र, राज्यपाल ने छात्रों को दिया अहम संदेश | mantra to be successful in life by do like this governor message | Patrika News
रतलाम

जीवन में सफल होने का मंत्र, राज्यपाल ने छात्रों को दिया अहम संदेश

शिक्षा बगैर प्रगति संभव नहीं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सैलाना कन्या शिक्षा परिसर में छात्रों को दिया प्रेरणादाई उद्बोधन।

रतलामAug 17, 2022 / 06:09 pm

Faiz

News

जीवन में सफल होने का मंत्र, राज्यपाल ने छात्रों को दिया अहम संदेश

रतलाम. सभी विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहें। जीवन में शिक्षा के बगैर प्रगति संभव नहीं है। नियमित रूप से लाइब्रेरी में अध्ययन करते रहें। ज्ञान अर्जन में कभी पीछे नहीं रहें। ये बात मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रतलाम जिले के सैलाना में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में पढ़ने वाली छात्राओं से चर्चा के दौरान कहे। राज्यपाल ने इस दौरान शिक्षा परिसर में आयोजित की गई आदिवासी सांस्कृतिक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी आदि मौजूद थे।

शिक्षा परिसर में पढ़ने वाली छात्राओं से चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि, सामान्य ज्ञान की जानकारी दी। उनसे वर्तमान राष्ट्रपति, राज्यपाल तथा जिले तथा जिले में ट्राइबल की जनसंख्या के बारे में पूछा प्रदेश में अजा-जजा जनसंख्या की जानकारी दी। राज्यपाल पटेल ने छात्राओं से उनके करियर के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने एक एक छात्रा से जाना कि, वो आगे चलकर क्या बनना चाहेंगे। ऐसे में उनकी प्रतिभा के अनुसार, आगे की तैयारी का भी मार्ग दर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जीवन में विकास के लिए कठिन मेहनत और अध्ययन करते हुए राह प्रशस्त करने की प्रेरणा भी दी।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं बॉलीवुड के फ्लॉप और फ्रस्ट्रेट हीरो ? गृहमंत्री ने बताया नाम


राज्यपाल ने छात्राओं से कहा- ऐसे गुजारें दिनचर्या

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d328b
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने छात्राओं से उनकी नियमित दिनचर्या के बारे में भी जाना। पटेल ने बालिकाओं से कहा कि, वो प्रातः जल्दी उठकर प्रार्थना करें, समय पर भोजन-नाश्ता करे। पढ़ाई के लिए अपना समयबद्ध कार्यक्रम बनाएं। राज्यपाल ने बालिकाओं से कहा कि वे अपने माता-पिता का जीवन में सदैव ध्यान रखें। माता-पिता अत्यंत कठिनाइयों को झेलकर उन्हें आगे बढ़ाते हैं, भाई और बहन दोनों ही अपने माता-पिता का सदैव ध्यान रखें।
छात्राओं ने राज्यपाल को भेंट किये स्मृति चिन्ह

राज्यपाल पटेल ने छात्राओं से मातृभूमि और अपने देश की सेवा में सदैव समर्पित रहने अनुशासित जीवन रखने और देश के क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं के बारे में हमेशा अध्ययन करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि, क्रांतिकारियों वीरांगनाओं के बलिदान से ही देश को स्वतंत्रता मिली है। इस दौरान राज्यपाल पटेल ने निर्देशित किया कि, शिक्षा परिसर में अध्ययनरत छात्राओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित उपचार कैंप लगाते रहें। खासतौर पर सिकलसेल की बीमारी की जांच करवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान राज्यपाल पटेल द्वारा छात्राओं को चॉकलेट बांटी। छात्राओं ने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

Home / Ratlam / जीवन में सफल होने का मंत्र, राज्यपाल ने छात्रों को दिया अहम संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो