scriptदो दिन भी रूक-रूक गिरता रहा मावठा, तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंचा, तीसरे दिन खिली धूप | Mawtha continued to fall intermittently for two days, the temperature | Patrika News
रतलाम

दो दिन भी रूक-रूक गिरता रहा मावठा, तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंचा, तीसरे दिन खिली धूप

– दो दिन में 10.4 डिग्री से लुढ़का दिन का तापमान, सर्दी से बचने के लिए लोगों को दिन में जलाने पडे़ अलाव

रतलामDec 03, 2021 / 11:51 am

Sourabh Pathak

दो दिन भी रूक-रूक गिरता रहा मावठा, तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंचा, तीसरे दिन खिली धूप

दो दिन भी रूक-रूक गिरता रहा मावठा, तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंचा, तीसरे दिन खिली धूप

रतलाम। शहर सहित जिलेभर में बुधवार के बाद गुरुवार को भी रूक-रूक कर मावठा गिरता रहा। लोग घरों से निकलने के पहले यह नहीं समझ पा रहे थे कि वह बरसाती पहने या फिर गर्म कपडे़। दरअसल हल्की बूंदाबांदी का दौर लगातार चल रहा था और कड़ाके की सर्दी का सितम भी जारी था, जिसके चलते लोग दोपहर के समय भी घर और प्रतिष्ठानों के बाहर अलाव जलाकर बैठे नजर आए। तीसरे दिन शुक्रवार को लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। बारिश का दौर थमने के साथ ही सुबह के समय धूप निकली जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
बदले मौसम के मिजाज ने सब कुछ बदलकर रख दिया है। आलम यह है कि दिनभर मौसम शाम जैसा बना रहा और सर्दी से लोग कांपते नजर आए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रात के तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट आई। गुरुवार को दिन का तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पूर्व बुधवार को दिन का तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि रात का तापमान 14.6 डिग्री था।
दो दिन में 10.4 डिग्री गिरा तापमान
बीते दो दिनों से लगातार मावठा गिरने से दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान दो दिन में 10.4 लुढ़क गया। 30 नवंबर को दिन का तापमान 26.6 डिग्री था जो कि मौसम में बदलाव और तापमान में हुई लगातार गिरावट के बाद बुधवार को 20.6 डिग्री पर पहुंचा और उसके बाद गुरुवार को इसमें और गिरावट दर्ज होने से 16.2 डिग्री पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर भी अलर्ट जारी कर रखा है। ऐसे में इस दिन भी लोगों को मौसम से राहत मिलने की उम्मीद कम है। रतलाम में गुरुवार के दिन शाम 5 बजे तक करीब 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो