scriptMoila- मोयला बन रहा आंखों की किरकिरी | Moila is becoming an eyesore | Patrika News
रतलाम

Moila- मोयला बन रहा आंखों की किरकिरी

रतलाम। बढ़ते तापमान के साथ ही मोयला वाहन चालकों की आंखों की किरकिरी बनता जा रहा है, राह चलते मोयला अचानक आंखों में आने से वाहन चालक परेशान है तो दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। बगैर हेलमेट और चश्मे के सफर कर रहा वाहन चालक आंख मसलते नजर आ रहे हैं। मोयला खासकर सरसो फसल के फूलों पर मिलता है, इससे किसान तो चिंतित है ही, राहगीर भी परेशान हो रहे है।

रतलामJan 15, 2024 / 12:11 pm

Gourishankar Jodha

patrika

ratlam news

तापमान में आए बदलाव के साथ लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में धूप सुहानी लगने लगी है वहीं सुबह-शाम ठंड का असर जरूर है। इस बीच, तापमान बढऩे के साथ ही मोयला, चेपा या एफिड का भी प्रकोप बढ़ गया है। विनोद पाटीदार ने बताया कि दुपहिया वाहन चलाने में परेशानी आती है, गांव में शाम होते अधिक मोयला दिखाई देता है। राहगीरों को भी चलने में परेशानी आ रही है। पूरे दिन लोग आंखों से मच्छर निकालते नजर आते हैं। कपड़ों के साथ बालों में भी ये बारिक मच्छर चले जाने से परेशानी होती है।
ठंडे पानी से आंखें साफ करें, चश्मा लगाए


तापमान में वृद्धि के कारण बारिक मच्छर आते हैं, राहगीर आंखों में चश्मा या हेलमेट लगाकर निकलें सुरक्षित रहेंगे। डॉ. प्रवण मोदी ने बताया कि मच्छर आंख में चला जाए तो ठंडे पानी से साफ कर ले, निकल जाएगा। वैसे सुरक्षा की दृष्टि चश्मे का उपयोग करना चाहिए।
फिर तापमान में आएगे गिरावट


कृषि सहायक संचालक बीका वास्के ने बताया कि मोयला और पीली फूलों पर मोयला अधिक पाया जाता है, तापमान बढऩे से मोयला शाम के समय अधिक दिखाई देता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार चार-पांच दिन में फिर तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान मोयला भी खत्म हो जाएगा।


2 डिग्री पारा दिन लुढक़ा

मौसम प्रेक्षक महेशकुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। २७.२ डिग्री पर पहुंच गया। रात के तापमान में आंशिक १.० डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ १२.६ डिग्री सेल्सियस पर चला गया।

Hindi News/ Ratlam / Moila- मोयला बन रहा आंखों की किरकिरी

ट्रेंडिंग वीडियो