scriptMp book tour – एमपी के इस शहर में निकलेगी पुस्तक यात्रा | Mp book tour | Patrika News
रतलाम

Mp book tour – एमपी के इस शहर में निकलेगी पुस्तक यात्रा

Mp book tour – शहर के रचनाकारों का सृजन संवाद भी होगा

रतलामAug 21, 2019 / 01:09 pm

Gourishankar Jodha

Mp book tour - एमपी के इस शहर में निकलेगी पुस्तक यात्रा

Mp book tour – एमपी के इस शहर में निकलेगी पुस्तक यात्रा


रतलाम। अब तक आप रविंद्रनाथ टैगोर, मुंशी प्रेमचंद की पुस्तकों को पढ़ा और स्मरण किया है, लेकिन इस साल के सितंबर माह में पुस्तक संस्कृति की अलख जन-जन में जगाने के लिए पुस्तक यात्रा भोपाल से प्रारंभ होकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण करते हुए 12 सितंबर को रतलाम पहुंचेगी। पुस्तक यात्रा रतलाम में भ्रमण भी करेगी और देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं शहर के रचनाकारों का सृजन संवाद भी होगा। इस यात्रा के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी, चयनित विषयों पर परिचर्चा, सृजन केन्द्र के रचनाकारों का पाठ, युवाओं का रचना पाठ, स्कूली विद्यार्थियों हेतु प्रश्नोत्तरी स्पर्धा, वनमाली सृजन केन्द्र पर रचनात्मक गतिविधियां आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।
विद्यार्थी विज्ञान व साहित्यिक पुस्तकों कर सकेंगे अवलोकन
वनमाली सृजन पीठ एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा एनबीटी नई दिल्ली के सहयोग से 8 सितंबर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस से 19 सितंबर तक पुस्तक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वनमाली सृजन केन्द्र रतलाम के अध्यक्ष आशीष दशोत्तर एवं संयोजक शिरीष जोशी ने बताया कि इसके माध्यम से शहर के अधिक से अधिक संख्या में स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को इस पुस्तक यात्रा के दौरान होने वाली साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों, रचना पाठ आदि स्पर्धाओं में सम्मिलित किया जाएगा। इस पुस्तक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान व साहित्यिक पुस्तकों का अवलोकन कर पुस्तक संस्कृति के प्रति प्रेरित होगे।
7 से 10 नवंबर भोपाल में होगा विश्वरंग समागम
दशोत्तर ने बताया कि इसकी स्थापना भारत के प्रथम नोबल पुरुस्कार विजेता कवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम से हुई है। विश्वविद्यालय द्वारा टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला केन्द्र की स्थापना की गई है जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनमाली सृजन पीठ के साथ मिलकर, साहित्य, कला और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम करता रहता है। इस तारतम्य में हिन्दी और भारतीय भाषाओं के बीच वैचारिक संवाद तथा सांस्कृतिक आपसदारी का समागम विश्वरंग 7 से 10 नवंबर तक भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

Home / Ratlam / Mp book tour – एमपी के इस शहर में निकलेगी पुस्तक यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो