scriptजयकारों के बीच महासती चंदनबाला व कल्पनाश्री का हुआ नगर प्रवेश | news | Patrika News
रतलाम

जयकारों के बीच महासती चंदनबाला व कल्पनाश्री का हुआ नगर प्रवेश

धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य हुए शामिल

रतलामJan 23, 2019 / 05:45 pm

Mukesh Mahavar

patrika

जयकारों के बीच महासती चंदनबाला व कल्पनाश्री का हुआ नगर प्रवेश

रतलाम. मालव केसरी गुरुदेव सौभाग्यमल महाराज के शिष्य धर्मदास गण नायक श्रमण संघीय प्रवर्तक गुरुदेव प्रकाशमुनि महाराज की आज्ञानुवर्ती प्रवचन प्रभाविका महासती चंदनबाला महाराज एवं कल्पनाश्री महाराज का नगर प्रवेश मंगलवार को हुआ। गुरुदेव सौभाग्यमल महाराज, गुरुदेव उमेशमुनि महाराज एवं भगवान महावीर के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो रहा था।
नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ चल समारोह नोलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल पर पहुंचा। यहां पर महासती अपना इंदौर का एतिहासिक चातुर्मास पूर्ण करके रतलामश्री संघ की भावभरी विनंती को ध्यान में रखकर उज्जैन, बदनावर, धराड़ आदि क्षेत्रों से धर्मप्रभावना करते हुए पहुंचे। महासती का आगामी चातुर्मास सूरत में होगा। धर्मसभा का संचालन जैन कॉन्फ्रेंस के सौरभ मूणत ने किया। संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मूणत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बड़े ही पूण्य से ऐसे महान साध्वीवृन्द का सानिध्य मिला है। इस अवसर पर प्रभावना का लाभ वरिष्ठ निहालचंद गांधी परिवार ने लिया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष नीलेश मेहता सचिव राजेश बोर्दिया, कन्हैयालाल गांधी, आनंदीलाल गांधी, अभय मोदी, रमणलाल बोहरा, सुरेन्द्र गादिया, मूलचंद चोपड़ा, आजाद भरगट एवं प्रवीण मूणत, संदीप चोरडिया, लोकेश मेहता, अश्विन गंग, अमर गांधी, संतोष मूणत, सौम्य चत्तर, बहु मंडल के सीमा मूणत, मोना बोर्दिया आदि सैकड़ो की संख्या में श्रावक एवं श्राविकाएं उपस्थित थे। जानकारी धर्मदास जैन श्रीसंघ के कार्यकारिणी रखब चत्तर ने दी।

Home / Ratlam / जयकारों के बीच महासती चंदनबाला व कल्पनाश्री का हुआ नगर प्रवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो