scriptदीपावली पर घर जाना होगा आसान, शुरु होने जा रही है नई ट्रेन | Railways will run special train before Diwali | Patrika News
रतलाम

दीपावली पर घर जाना होगा आसान, शुरु होने जा रही है नई ट्रेन

रेलवे ने त्यौहार से पहले दी बड़ी राहत…पटरियों पर दौड़ेगी ये विशेष ट्रेन

रतलामOct 26, 2021 / 06:20 pm

Shailendra Sharma

train.png

Chhath Puja

रतलाम. रेलवे ने दीपावली से ठीक पहले यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने पूर्व मुंबई सेंट्रल से भागलुपरे व बनारस के लिए ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुंबई से चलने वाली इन ट्रेन का रतलाम में ठहराव होगा। इससे उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। दीपावली पर यात्री ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे इस विशेष ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है। 27 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

 

ट्रेन नंबर 09183 मुंबई सेंट्रल बनारस 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रति बुधवार को रात 11 बजे चलकर, रतलाम सुबह 9.00/9.05 गुरूवार होते हुए शुक्रवार दोपहर 2 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09184 बनारस स्टेशन से 29 अक्टूबर से 19 नवंबर तक शुक्रवार को शाम 7.30 बजे चलकर रतलाम में रात 8.15/8.25 शनिवार होते हुए प्रति रविवार को सुबह 7.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फारूखाबाद, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई, एवं भदोही स्टेशन पर ठहराव होगा।

 

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर : रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक निरस्त की 12 ट्रेन, यहां देखें पूरी सूची

 

ट्रेन नंबर 09185 मुंबई सेंट्रल भागलपुर 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रति शनिवार को सुबह 11.05 बजे चलकर रतलाम रात 8.15/8.25 शनिवार होते हुए सोमवार सुबह 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09186 भागलपुर मुंबई सेंट्रल 2 नवंबर से 23 नवंबर तक भागलपुर से प्रति मंगलवार को सुबह 5 बजे चलकर रतलाम रात 8.15/8.20 बुधवार होते हुए प्रति गुरूवार को सुबह 7.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फारूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, मुगेर, व सूल्तानगंज स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

देखें वीडियो- केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से खास बातचीत

https://www.dailymotion.com/embed/video/x853ik7

Home / Ratlam / दीपावली पर घर जाना होगा आसान, शुरु होने जा रही है नई ट्रेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो