scriptMP में कलेक्टर ने किया ऐसा काम, खुश हो गया रतलाम video | Ratlam Collector hindi news, video | Patrika News
रतलाम

MP में कलेक्टर ने किया ऐसा काम, खुश हो गया रतलाम video

मध्य प्रदेश के रतलाम कलेक्टर ने गुरुवार को दो बड़े काम किए। इससे शहर में खुशी का माहौल है।

रतलामMay 26, 2022 / 09:33 pm

Ashish Pathak

Happy news for children suffering from Thalassemia

Happy news for children suffering from Thalassemia

रतलाम. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं शहर विधायक चैतन्य कश्यप की मंशानुरूप रतलाम में चल रहे विकास के कार्यों को और अधिक गति देते हुए कलेक्टर एवं प्रशासक, नगर निगम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा नगर के विकास के लिए 19 करोड़ 33 लाख के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा स्वीकृत कार्यों से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक जन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।
कलेक्टर ने नगर के तीन प्रमुख चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना रू. 61.38 लाख की स्वीकृति दी है। इसी प्रकार शास्त्री नगर मेन रोड पर फोरलेन मार्ग का निर्माण रुपए 350 लाख रुपए और अंबे माता जवाहर नगर से लक्ष्मणपुरा तक 2 लेन मार्ग निर्माण के लिए 780 लाख, नगर के विभिन्न वार्डों में 47 सड़कों का निर्माण रुपए 550 लाख, त्रिवेणी मुक्तिधाम क्षेत्र की नई सब्जी मंडी के निर्माण के लिए 61. 65 लाख, विनोबा नगर क्षेत्र की नई सब्जी मंडी का निर्माण रुपए 64 लाख, छत्री पुल पर नई सब्जी मंडी के निर्माण के लिए 66. 11 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।
यातायात व्यवस्था में सुधार

उपरोक्त कार्य पूर्ण होने से नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ ही आमजन को उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें आवागमन हेतु उपलब्ध हो सकेगी तथा धूल व प्रदूषण आदि से भी मुक्ति मिल सकेगी। नई सब्जी मंडियों के निर्माण से शहर के व्यस्त मार्गों पर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को सर्वसुविधायुक्त विक्रय स्थान प्राप्त हो सकेगा। सब्जी विक्रेताओं को धूप तथा बारिश में होने वाली परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। नागरिकों को एक ही स्थान पर फल व सब्जी की सारी दुकाने उपलब्ध हो सकेगी तथा व्यस्त बाजारों में यातायात जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
Ratlam Collector
IMAGE CREDIT: patrika
नगर निगम की सड़कों का निर्माण देखा

कलेक्टर सूर्यवंशी गुरुवार को दोपहर में रतलाम शहर के निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान निगम आयुक्त को साथ लेकर नगर निगम द्वारा बनवाई जा रही सड़कों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विभिन्न स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर कलेक्टर ने असंतोष जताया, निगम आयुक्त को इस दिशा में ठोस रूप से कार्य कार्य करने के निर्देश दिए। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास, उपायुक्त विकास सोलंकी, उपयंत्री राजेश कुमावत, दीक्षा निजामपुरकर आदि मौजूद रहे।
कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की

सबसे पहले कलेक्टर द्वारा नगर निगम के महात्मा गांधी उद्यान का निरीक्षण किया गया। उद्यान को अव्यवस्थित पाया जाने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की, उद्यान को सुंदर स्वरुप देने के निर्देश दिए। पेड़ों की कटाई-छटाई के लिए ताकिद की, आवश्यक स्थानों पर रंगरोगन के निर्देश दिए। उद्यान के गेट को आकर्षक बनाने के लिए कहा। इसके पश्चात नगर निगम तिराहे से पैलेस रोड तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। 2 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से बन रही उक्त सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। सड़क के साथ पुल का भी निर्माण किया जा रहा है। दो मुह की बावड़ी पहुंचकर नाले में गंदगी देखकर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए। इसके पूर्व कलेक्टर द्वारा हजीरा पुलिया से रानीपुरा जमातखाना तक निर्माणाधीन 74 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने पोल शिफ्टिंग के निर्देश दिए। पोल शिफ्टिंग पश्चात सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिरिक्त एस्टीमेट भी बनाने को निर्देशित किया। कार्य वर्षा पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों से चर्चा की

चौमुखीपुल पहुंचकर कलेक्टर द्वारा स्थानीय नागरिकों से चर्चा की गई। नागरिकों की मांग पर कलेक्टर ने सीवरेज ड्रेनेज का निरीक्षण करते हुए निगम के इंजीनियर को निर्देशित किया कि नालियों की सफाई व्यवस्थित रूप से करवाएं। अंदर की गाद निकलवाई जाए, उसके बाद आरसीसी स्लैब कार्य किया जाए। कलेक्टर द्वारा चौमुखीपुल से घास बाजार सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने विनोबानगर पहुंचकर टंकी से जवाहर नगर मुक्तिधाम तक 1 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बन रही सड़क का निरीक्षण किया। मार्ग में पुलिया भी निर्मित की जा रही है, कार्य 2 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण देखकर निगमायुक्त को निर्देशित किया कि अतिक्रमण को हटाया जाए, संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b4us3

Home / Ratlam / MP में कलेक्टर ने किया ऐसा काम, खुश हो गया रतलाम video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो