scriptभोजन-पानी मुफ्त, माननखेड़ा से कांग्रेस का काफिला | Ratlam Hindi News | Patrika News
रतलाम

भोजन-पानी मुफ्त, माननखेड़ा से कांग्रेस का काफिला

दो पाईंट बनाए, 2 हजार से ज्यादा वाहन लगेंगे, 22 नेताओं को कमान

रतलामJun 05, 2018 / 03:15 pm

sachin trivedi

Patrika

Patrika

रतलाम. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 6 जून को पिपलियामंडी में श्रद्धांजलि सभा के लिए रतलाम जिले में तैयारियों का आखिरी दौर शुरू हो गया है। 22 बड़े नेताओं को कमान सौंपी गई है। जिले से करीब 30 हजार लोगों को सभा में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, जिला कांग्रेस भोजन और पानी बांटेगी तो माननखेड़ा से काफिला निकलेगा। सभा के लिए संगठन तथा निजी स्तर पर २ हजार छोटे-बड़े वाहन जुटाए जा रहे है।
कांग्रेस हाइकमान के निर्देश के बाद जिले में राहुल गांधी की सभा की तैयारी को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठकों का दौर चला। कांग्रेस कार्यालय पर शहर व ग्रामीण ब्लॉक पदाधिकारियों ने चर्चा की। वहीं, आलोट, जावरा, सैलाना और नामली में भी बैठक हुई। एआइसीसी के पर्यवेक्षक धीरूभाई पटेल अपनी कोर टीम और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु राठौर, शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा सहित महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस तथा भाराछासं के पदाधिकारियों के साथ हर विधानसभा से २५ से ३० हजार लोगों को जुटाने की तैयारी में लगे है। २२ बड़े नेताओं को वाहन एवं संपर्क में लगाया गया है।

नामली और माननखेड़ा से एकजुट होकर निकलेंगे
६ जून को जिले की रतलाम शहर, ग्रामीण और सैलाना विधानसभा से कांग्रेस कार्यकर्ता नामली के पास एकत्रित होंगे। वहीं, जावरा और आलोट से आने वाले वाहनों को माननखेड़ा टोल पर रोका जाएगा। यहां से कांग्रेस का काफिला मंदसौर की ओर जाएगा। जिला कांग्रेस करीब १५० वाहन जुटा रही है। शहर से १०० छोटे-बड़े वाहन जाएंगे। अन्य संगठनों की मदद से करीब ३०० वाहन किए जाएंगे, शेष १५०० वाहन निजी होंगे।

जिला कांग्रेस तैयार करा रही भोजन पैकेट
सभा में जाने वालों के लिए जिला कांग्रेस भोजन के पैकेट तैयार करा रही है। शुरूआती स्तर पर २० हजार पैकेट का अनुमान लगाया गया है। इनमें सब्जी-पूड़ी दी जाएगी। पानी के पाउच बांटे जाएंगे। साथ ही करीब एक हजार झंडे, ५०० बैनर-फ्लैक्स भी बांटेंगे। जिसमें कम से कम ५० तथा ज्यादा से ज्यादा २५० गाडिय़ा एक विधानसभा से शामिल होंगी।
५० तथा ज्यादा से ज्यादा २५० गाडिय़ा एक विधानसभा से शामिल
जावरा से किसान आंदोलन की बरती पर मंदसौर के पिपलिया मंडी में होने वाली राहुल गांधी की सभा में भारी संख्या में भीड़ जुटाने तथा गाडिय़ों का काफीला दिखाने के लिए कांग्रेस में लगातार बैठकों का दोर जारी हैं। शहर के साथ ही जिले भर से राहुल की सभा में कार्यकर्ताओं तथा गाडिय़ों की संख्या अधिक से अधिक रखने को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में जिले की सीटों से विधायक के दावेदारों ने अपने अपने स्तर पर गाडिय़ों की संख्या प्रभारी राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव को नोट करवाई।
सैलाना विधानसभा से 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे
रावटी. सैलाना विधानसभा क्षेत्र से करीब 10 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता मंदसौर में राहुल गांधी की सभा में शामिल होने के लिए जाएंगे। इसके लिए सभी मंडलम को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस नेता हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि सभी सरपंच, पंच,जनपद सदस्य या अन्य पदाधिकारी स्वयं के वाहनों से जाएंगे। इसके अलावा बसों की बुकिंग की है। जरूरत पडऩे पर प्रदेश कांग्रेस से बसें मांगी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो