scriptसूर्य के राशि परिवर्तन से बना महासंयोग, इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य | surya ka rashi parivartan se rashi par asar | Patrika News
रतलाम

सूर्य के राशि परिवर्तन से बना महासंयोग, इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य

सूर्य के राशि परिवर्तन से बना महासंयोग, इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य

रतलामJan 14, 2019 / 07:02 pm

Ashish Pathak

surya ka meen rashi me pravesh effect in hindi

surya ka meen rashi me pravesh effect in hindi

रतलाम। संसार को रोशनी देने वाले ग्रह सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है। धनु राशि से सूर्य मकर राशि में आ गया है। मकर राशि सूर्य पुत्र शनि की है। शनि अपने पिता सूर्य के प्रति दुश्मनी का भाव रखता है, लेकिन सूर्य महादेव के इन शिष्य व न्याय के देवता शनि का सम्मान करते है। इसलिए मकर राशि में आया सूर्य इस राशि वालों को यश व कीर्ति देने वाला होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से ६ राशि वालों का लंबे समय से सोया हुआ भाग्य अचानक चमकेगा। इसके अलावा अन्य राशि वालों को भी लाभ देगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे भक्तों को पैलेस रोड पर सूर्य के राशि परिवर्तन से होने वाले असर के बारे में बता रहे थे।
इस तरह होगा राशि में असर

मेष राशि
सूर्य का धनु से मकर राशि में परिवर्तन सुखद व उत्साहवर्धक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन के साथ सत्ता का सहयोग रहेगा। असल में अब इस राशि के भाग्य के चमकने का समय आ गया है।
वृष राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यक्तिगत रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में अपनों से सचेत रहें। विद्या व पे्रम के मामलों में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मकर राशि में आपकी राशि से आठवें सूर्य होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति विशेष रुप से सचेत रहें। साथ में काम करने वाले अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सुख मिलेगा।
कर्क राशि

मकर राशि के सूर्य के दौरान स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। इस राशि वालों को रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। पूरे माह दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उम्मीद वाली आशातीत सफलता मिलेगी।
सिंह राशि

मकर के सूर्य में रोग और विरोधी सक्रिय होंगे। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। इन सब के बाद भी भाग्य चमकेगा।
कन्या राशि
मकर राशि का सूर्य संतान के दायित्व की पूर्ति करेगा। जीवन में व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा की स्थिति में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि
मकर के सूर्य में पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पूरे माह आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि
पूरे माह किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मकर के सूर्य में व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पूरे माह शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। इस माह अचानक धन लाभ होगा।
धनु राशि

मकर के सूर्य में आर्थिक योजना फलीभूत होगी। इस माह दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मकर राशि
आपकी राशि पर सूर्य के आने से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। भाग्य का लाभ मिलेगा व लंबे समय से रुके हुए कार्य होंगे।
कुंभ राशि

आपकी राशि से 12वें सूर्य केतु की युति होगा,इससे दाम्पत्य जीवन के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी होगी।

मीन राशि
मकर के सूर्य में पूरे माह भागदौड़ होगी। इस माह सचेत रहकर बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

Home / Ratlam / सूर्य के राशि परिवर्तन से बना महासंयोग, इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो