scriptप्रदेश के इस जिले में रात का पारा 5.2 डिग्री, फसलों पर जमी बर्फ | temperature breaking news | Patrika News
रतलाम

प्रदेश के इस जिले में रात का पारा 5.2 डिग्री, फसलों पर जमी बर्फ

प्रदेश के इस जिले में रात का पारा 5.2 डिग्री, फसलों पर जमी बर्फ

रतलामDec 29, 2018 / 12:12 pm

Gourishankar Jodha

patrika

प्रदेश के इस जिले में रात का पारा 5.2 डिग्री, फसलों पर जमी बर्फ

रतलाम। मौसम का मिजाज अचानक बदला और ठिठुरन के साथ सुबह होते होते शहर से सटे और अंचल के खेतों में फसलों पर बर्फ जम गई। हालात यह हो गए कि खेतों में सिंचाई करने वाले पाइपों में भरा पड़ा पानी तक जमकर बर्फ बन गया। शुक्रवार-शनिवार रात का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो दिसंबर माह में सबसे कम तापमान था। जिन लोगों को सुबह मजबूरी में कामकाज के लिए निकलना पड़ा वे कंपकंपाती सर्दी में ठिठुरते हुए सफर करते नजर आए। डालर चने, मटर फली और फूल वाले गेहूं की फसल पर पाले के असर की संभावना, किसान चिंतित है।

सुबह से शाम तक ऊनी गर्म वस्त्रों का सहारा लेना मजबूरी बन गया है। शुक्रवार को रात का तापमान फिर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 19 दिसंबर को भी दिन का तापमान 7 डिग्री पर आ गया था। वैसे तीन में दिन का पारा 28 से 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तो रात का तापमान 10 से 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग के माने तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अच्छी सर्दी का अनुमान है, कृषि विशेषज्ञ किसानों को सलाह दे रहे है कि अगर पारा 5 डिग्री के निचे जाता है तो सतर्कता रखे, फसलों में नुकसान हो सकता है। मौसम प्रेक्षक महेशकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात का तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 7.0डिग्री सेल्यिस पर आकर रूका।
किसान हरे सकत…र्पाले की संभावना
न्यूनतम तापमान 26 दिसंबर 2015 में 5.2 डिग्री सेल्सियस पर चला गया था। मौसम बदलाव के साथ ही हल्की-हल्की धुंध भी अब वातावरण में छाने लगी है। कृषि विशेषज्ञ केएस गोयल के अनुसार खेतों में ठंड के कारण बन रही औंस की बूंदा से फसलों को फायदा होगा, तापमान 5 डिग्री के निचे जाता है और हवा थम जाती है तो कृषक भाई सतर्क रहे। ऐसे समय पाले की आशंका बढ़ जाती है। वैसे वर्तमान में सभी फसलों के लिए मौसम अनुकूल है।

Home / Ratlam / प्रदेश के इस जिले में रात का पारा 5.2 डिग्री, फसलों पर जमी बर्फ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो