script#Ratlam यूनियन की चेतावनी के सामने झूका निगम, एक सप्ताह का समय मांगा | The corporation bowed in front of the union's warning, sought one week | Patrika News
रतलाम

#Ratlam यूनियन की चेतावनी के सामने झूका निगम, एक सप्ताह का समय मांगा

नगर पालिक निगम कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर 26 सितंबर से काम बंद हड़ताल की दी थी चेतावनी

रतलामSep 24, 2022 / 09:05 pm

Kamal Singh

,

#Ratlam यूनियन की चेतावनी के सामने झूका निगम, एक सप्ताह का समय मांगा,#Ratlam यूनियन की चेतावनी के सामने झूका निगम, एक सप्ताह का समय मांगा

रतलाम. नगर पालिक निगम कर्मचारी यूनियन की एक चेतावनी ने निगम के अधिकारियों के सामने संकट खड़ा कर दिया। चेतावनी का असर यह हुआ कि निगम के अधिकारियों को निगम के सारे काम बंद होने का अंदेशा हो गया। वे इसका कुछ समाधान निकालते लेकिन समय कम होने से इसका दूसरा रास्ता निकाला और यूनियन के पदाधिकारियों को आनन-फानन में पत्र जारी करके हड़ताल एक सप्ताह टालने का पत्र जारी करके उन्हे मना लिया। अब निगम के सामने एक सप्ताह का समय है।
यह दी थी चेतावनी


नगर पालिक निगम कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर पिछले दिनों ही निगम प्रशासन को 26 सितंबर को काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी। इस चेतावनी का असर हुआ कि निगम प्रशासन भी हरकत में आ गया और मांगों के विधिसम्मत निर्णय के लिए एक सप्ताह का समय यूनियन से मांगा है। कर्मचारी यूनियन का कहना है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होती है तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

कर्मचारियों का विनियमितीकरण

नगर पालिका निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि निगम के शेष बचे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण नहीं किया, विनियमित कर्मचारियों को 13 माह का एरियर नहीं देने की मांगों को लेकर 26 सितंबर से काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी थी।

निगम ने मांगा एक सप्ताह का समय


निगम के कार्यालय अधीक्षक की तरफ से यूनियन को निगमायुक्त के अनुमोदन से जारी किए पत्र में मांगों के निराकरण के लिए 26 सितंबर को की जाने वाली हड़ताल एक सप्ताह के लिए हड़ताल स्थगित रखी जाए। इस अवधि में उनकी मांगों पर निगम की तरफ से निर्णय लेने की बात कही है।

निगम प्रशाशन ने कर्मचारी यूनियन को पत्र देकर एक सप्ताह की समयावधि में मांगों का निराकरण करने के लिए समय मांगा है। यूनियन पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि निगम प्रशाशन को कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए। एक सप्ताह में कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नही होने की दशा में निगम प्रशाशन की वादाखिलाफी के विरुद्ध कर्मचारी यूनियन भूख हड़ताल कर आमरण अनशन करेगा।
राजेंद्रसिंह राठौर, अध्यक्ष नपानि कर्मचारी यूनियन

Home / Ratlam / #Ratlam यूनियन की चेतावनी के सामने झूका निगम, एक सप्ताह का समय मांगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो