scriptVIDEO रतलाम में फिर लगी आग, दमकल ने मुश्किल से पाया काबू | VIDEO: Fire breaks out in Ratlam again, fire brigade barely manages | Patrika News
रतलाम

VIDEO रतलाम में फिर लगी आग, दमकल ने मुश्किल से पाया काबू

कचरे से लगी प्लास्टिक गोडाउन में आग- सतर्कता से बचा रहवासी क्षेत्र में बड़ा हादसा

रतलामOct 20, 2021 / 07:10 pm

Ashish Pathak

ratlam fire

ratlam fire

रतलाम. शहर के फ्रीगंज रोड स्थित प्रकाश ट्रेडर्स के गोडाउन में बुधवार सुबह करीब ९ बजे बाद भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा जलाया गया कचरा बताया जा रहा है। रहवासी क्षेत्र में बड़ा हादसा बाल बाल उस समय बच गया जब क्षेत्रीय नागरिकों ने समय रहते दमकल को सूचना दे दी व स्वयं भी पानी की केन आग की लपटों पर डाली।
https://youtu.be/uSSvBnMPoHs
बता दे शहर में 14 अक्टूबर को मोहन नगर क्षेत्र में पगारिया प्लास्टिक के गोडाउन में अग्निकांड हुआ था। उस समय क्षेत्रीय युवकों सहित अन्य ने काफी मदद की थी, लेकिन १५ दमकल आग पर काबूू पाने में लग गई थी। इसके बाद पुलिस से लेकर नगर निगम पूरे मामले की जांच कर रही है। नगर निगम ने तो उपयंत्रियों का एक दल ही रहवासी क्षेत्र में प्लास्टिक गोडाउन से लेकर ज्वलनशील प्रदार्थ की जानकारी के बना दिया। इन सब के बीच एक बार फिर से आग बुधवार सुबह लग गई।
कई गोडाउन है इस क्षेत्र में


प्रकाश ट्रेडर्स के गोडाउन के अलावा इस क्षेत्र में प्लास्टिक पाइप के अन्य कई गोडाउन है। इसके अलावा कारोबारी सड़क पर ही अपना सामान रखकर कारोबार करते है। नगर निगम का अमला अब तक यहां जांच के लिए नहीं पहुंचा है।
इस तरह पाया काबू


नगर निगम के कर्मचारी दशरथ के अनुसार जब वे दमकल लेकर आए तो देखा गोडाउन के गेट पर आग की लपटे थी। इसके बाद ताबड़तोड़ दमकल में लगे वॉल को खोलकर आग पर काबू पाया गया। अगर समय रहते नगर निगम की दमकल नहीं पहुंचती तो बड़ी दुर्घटना को रहवासी क्षेत्र में होने से कोई नहीं रोक सकता था।
ratlam fire
IMAGE CREDIT: patrika
हमारी नहीं निगम की गल्ती


आग लगी यह सही है, लेकिन इसमे हमारी नहीं, नगर निगम कर्मचारियों की गलती है। उनके कर्मचारी कचरा सडक पर जलाते है। बाजार में तो तेज के ड्रम पड़े रहते है। इस प्रकार से तो यह कर्मचारी शहर में कही भी बड़ा अग्निकांड करवा देंगे।

– अभिषेक कोठारी, संचालक प्रकाश ट्रेडर्स

Home / Ratlam / VIDEO रतलाम में फिर लगी आग, दमकल ने मुश्किल से पाया काबू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो