scriptपश्चिम रेलवे ने नवंबर में 18.70 करोड़ का दंड वसूला | Western Railway collected penalty of 18.70 crore in November | Patrika News
रतलाम

पश्चिम रेलवे ने नवंबर में 18.70 करोड़ का दंड वसूला

रतलाम रेल मंडल ने दिया 2.50 करोड़ से अधिक रुपए का योगदान

रतलामDec 11, 2021 / 05:20 pm

Ashish Pathak

train_travel.jpg
रतलाम. पश्चिम रेलवे ने नवंबर माह में अनाधिकृत यात्रियों पर रोक लगाने के उद्देंश्य से बड़ा जांच अभियान चलाया। इसके बाद दंड लगाने में अपने ही पांच साल के रिकार्ड को तोड़ते हुए बगैर टिकट, अनाधिकृत टिकट लेकर यात्रा करने वालों से नवंबर माह में 18.70 करोड़ रुपए की राशि दंड स्वरुप वसूली गई है। इसमे रतलाम रेल मंडल द्वारा वसूली गई करीब 2.50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि शामिल है।
पश्चिम रेलवे के छह मंडल क्रमश: रतलाम, बड़ोदरा, अहमदाबाद, भावनगर, राजकोट, मुंबई सेंट्रल में रेलवे के वाणिज्य विभाग ने टिकट की जांच का अभियान चलाया। इसमे २ हजार से अधिक कर्मचारियों का सहयोग लिया गया। बगैर बुकिंग किए लगेज के सामान के 2.81 लाख मामले सामने आए। अप्रेल से लेकर नवंबर तक पश्चिम रेलवे ने इस प्रकार के 9.60 लाख मामले पकड़े, जिनसे 55.28 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई। इसके अलावा 338 लोगों पर कोर्ट में प्रकरण भी चलाए गए। यह पहली बार हुआ कि नवंबर में इतनी बड़ी राशि का दंड वसूला गया है। दंड लगाने में अपने ही पांच साल के रिकार्ड को तोड़ते हुए बगैर टिकट, अनाधिकृत टिकट लेकर यात्रा करने वालों से नवंबर माह में 18.70 करोड़ रुपए की राशि दंड स्वरुप वसूली गई है। इसमे रतलाम रेल मंडल द्वारा वसूली गई करीब 2.50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि शामिल है।
रेल मंडल में इस तरह चला काम

मामला – नवंबर 2020 -नवंबर 2021 -राशि वसूली
प्रकरण – 732 – 39940 – 4.87 लाख – 250.60 लाख

सही टिकट लेकर चले

यात्रियों से अपील है वे सही व उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। यात्रा के दौरान चेहरे पर मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें।
– खेमराज मीणा, मंडल रेल प्रबंधक

cancelled_train.jpg

Hindi News/ Ratlam / पश्चिम रेलवे ने नवंबर में 18.70 करोड़ का दंड वसूला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो