scriptजब हो पूर्णिमा का चांद, तब मत करना ये पांच काम | When the full moon, then do not do these five things | Patrika News
रतलाम

जब हो पूर्णिमा का चांद, तब मत करना ये पांच काम

जब हो पूर्णिमा का चांद, तब मत करना ये पांच काम

रतलामMay 18, 2019 / 01:07 pm

Ashish Pathak

astrology

Supermoon 2019: आज नहीं देखा ऐसा चांद तो करना पड़ेगा 7 साल तक इंतजार

रतलाम। भारतीय संस्कृति में वैसे तो भूखे को भोजन और प्यासे को पानी इस दान को दुनिया में सबसे बड़ा महादान बताया गया है। लोग अपनी-अपनी शक्ति के अनुसार कुछ ना कुछ दान देते रहते है, लेकिन अज्ञानवश हम कुछ ऐसी चीजें भी दान दे देते है जो हमें नहीं देनी चाहिए। कुछ चीजें ऐसी है जिसे दान में देने से हम पर उसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद के अनुसार चंद्रमा जब अधिक शक्तिशाली हो तब दान सोच समझ कर करना चाहिए।
आज वैशाख माह की पूर्णिमा है। आज की शाम को प्रकृति में चंद्र का महत्व या प्रभाव अधिक रहेगा, तब भूलकर भी कुछ वस्तु का दान नहीं करना चाहिए। अगर दान करना जरूरी है तो शिवमंदिर में अक्षत का दान करना चाहिए। इसके अलावा गन्ने के रस से शिवलिंग पर पूजन की जा सकती है।
अशुभ माना जाता

आजकल लोग प्लास्टिक की चीजें बहुत खरीदते है और दान में भी देते है लेकिन प्लास्टिक की चीजों को खुद खरीदकर प्रयोग करना सही है लेकिन इन चीजों का दान देना अशुभ माना जाता है।
झाड़ू है लक्ष्मी का रुप

झाडू का दान करना इसलिए अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर में पैसा नहीं टिकता। झाड़ू का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और इससे व्यापार व कारोबार में नुकसान होता है।
कपड़ों के बारे में ये नियम

अपने पहने हुए कपडे किसी जरुरतमन्द को ही दान दे तो सबसे सही रहेगा। अन्यथा किसी और को दान देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाएगी और उनकी कृपा रुक जाएगी।
स्टील सिर्फ उपयोग करें
शास्त्रों में भी स्टील के बर्तन दान करने का वर्णन नहीं है। स्टील का दान करने से घर की सुख-शान्ति खत्म होती है और संबधों पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कभी भी स्टील का दान नहीं करना चाहिए।
शाम को न हो तेल का दान

तेल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते है लेकिन खराब और प्रयोग किये हुए तेल का दान कभी भी ना करें। इससे शनिदेव नाराज होते है और घर में झगडे़ बढ़ते है।
astrology
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो