script#Ratlam में मजदूरों की पिकअप पलटी, 30 घायल और 2 गंभीर | Workers' pickup overturned, 30 injured and 2 serious | Patrika News
रतलाम

#Ratlam में मजदूरों की पिकअप पलटी, 30 घायल और 2 गंभीर

सभी घायलों को रतलाम किया रेफऱ

रतलामMar 29, 2024 / 12:43 pm

Kamal Singh

#Ratlam में मजदूरों की पिकअप पलटी, 30 घायल और 2 गंभीर

#Ratlam में मजदूरों की पिकअप पलटी, 30 घायल और 2 गंभीर

रतलाम/आलोट. दो दिन पहले पंचेड़ में ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से उसके चालक की मौत की घटना हुई थी कि ताजा मामला आलोट थाना क्षेत्र के गांव पाटन में सामने आ गया है। ग्राम पाटन से पिकअप में बैठकर लहसुन उखाडऩे के लिए ले जाए जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी खा गई। दुर्घटना में लगभग ३० से मजदूर घायल हो गए जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी को सिविल अस्पताल आलोट में लाकर भर्ती कराया गया है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।

दो-तीन किमी दूर जाकर पलट गई
पिकअप में सवार होकर निकले करीब तीन दर्जन मजदूर लहसुन काटने के लिए जा रहे थे। पाटन से निकलने के बाद कऱीब २ से ३ किलोमीटर आगे जाकर पिकअप अनियंत्रित हो गई और वह पलटी खा गई। इससे पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। इसमें से दो मंगलेश पिता शंकर लाल (३९) एवं एक रक्षा पिता विजय (६) वर्षीय बालिका गंभीर घायल हुए जिन्हें आलोट शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रतलाम रेफर किया गया है। शेष अन्य सभी घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल आलोट पर किया जा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
स्मरण रहे कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। बीएमओ डॉक्टर देवेंद्र मौर्य ने सभी घायलों का इलाज किया एवं २ घायलों को रतलाम रेफर किया। इन मजदूरों में महिलाएं और बच्चे अधिक संख्या में थे।

Home / Ratlam / #Ratlam में मजदूरों की पिकअप पलटी, 30 घायल और 2 गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो