scriptChaitra Navratri: 9 अप्रैल से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना दिन समेत पूरा कैलेंडर | Chaitra Navratri 2024 Kalash Sthapana Muhurt Navratri Mahatv Ram Navami Puja Tyohar | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Chaitra Navratri: 9 अप्रैल से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना दिन समेत पूरा कैलेंडर

Chaitra Navratri 2024 Kalash Sthapana Muhurt मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा का महोत्सव चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जानें चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना कब होगी और इसका कैलेंडर क्या (Navratri Calendar) है।

Mar 26, 2024 / 02:05 pm

Pravin Pandey

chaitra_navratri_2024_kalash_sthapana_muhurt.jpg

चैत्र नवरात्रि 2024 कलश स्थापना मुहूर्त

Chaitra Navratri 2024 Kalash Sthapana Muhurt चैत्र नवरात्रि 2024 (Chaitra Navratri 2024) का सभी नवरात्रि में विशेष महत्व है। क्योंकि चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना के दिन हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है और इसी दिन गुड़ी पड़वा मनाया जाता है। इसके बाद की नौ रातों में माता के नौ स्वरूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, माँ कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विशेष पूजा श्रद्धा और उमंग के साथ की जाती है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह की पहली तिथि यानी चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत इस साल 9 अप्रैल से होगी। इसी दिन चैत्र नवरात्रि 2024 की कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद 9 दिनों तक इस कलश का पूजा की जाएगी। नवरात्रि 2024 (Navratri 2024) की अष्टमी और नवमी को छोटी कन्याओं की पूजा मां दुर्गा का स्वरूप मानते हुए की जाएगी और इन्हें कन्या भोज कराया जाएगा। आइये जानते हैं पूरा चैत्र नवरात्रि कैलेंडर
चैत्र नवरात्रि 2024 कैलेंडर (Chaitra Navratri 2024 calendar)
क्रम संख्यातिथिस्वरूपतारीखदिन
नवरात्रि दिन 1प्रतिपदामां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना9 अप्रैलमंगलवार
नवरात्रि दिन 2

द्वितीया

मां ब्रह्मचारिणी पूजा

10 अप्रैल 2024

बुधवार

नवरात्रि दिन 3

तृतीया

मां चंद्रघंटा पूजा

11 अप्रैल 2024
गुरुवार

नवरात्रि दिन 4

चतुर्थी

मां कुष्मांडा पूजा

12 अप्रैल 2024

शुक्रवार

नवरात्रि दिन 5

पंचमी

मां स्कंदमाता पूजा

13 अप्रैल 2024

शनिवार

नवरात्रि दिन 6

षष्ठी

मां कात्यायनी पूजा

14 अप्रैल 2024

रविवार

नवरात्रि दिन 7
सप्तमी

मां कालरात्रि पूजा

15 अप्रैल 2024

सोमवार

नवरात्रि दिन 8

अष्टमीमां महागौरी16 अप्रैल 2024मंगलवार
नवरात्रि दिन 9

नवमी

मां सिद्धिदात्री

नवरात्रि पारण, रामनवमी, 17 अप्रैल 2024

बुधवार


धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। इस पाठ में देवी के नौ रूपों के अवतरण और उनके द्वारा दुष्टों के संहार का पूरा विवरण है। मान्यता है नवरात्रि में माता का पाठ करने से देवी भगवती की खास कृपा होती है। खास बात यह है कि चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवमी को रामनवमी मनाई जाती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने त्रेता युग में इसी दिन भगवान राम के रूप में अयोध्या में अवतार लिया था। अधिकांश हिन्दू परिवार इसे श्रद्धा से मनाते हैं। हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष के प्रारंभ से राम नवमी तक इस पर्व को वसंत नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है। चैत्र नवरात्रि इसलिए भी खास है कि साल की चार नवरात्रि में प्रकट रूप से मनाई जाने वाली दो नवरात्रि में से यह एक है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Chaitra Navratri: 9 अप्रैल से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना दिन समेत पूरा कैलेंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो