scriptइस जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाए अपनी राशि के अनुसार भोग, फिर देखें चमत्कार | janmashtami 2017 Celebration according to zodiac which sweat present to lord krishna | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

इस जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाए अपनी राशि के अनुसार भोग, फिर देखें चमत्कार

mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को कौन-सा भोग लगाना चाहिए, जो आपके लिए भी शुभ हो। आइए जानते हैं…

Aug 10, 2017 / 04:24 pm

Manish Gite

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 14 अगस्त की रात को मनाया जाएगा। घर परिवार के लोग एक उत्सव की तरह इसे मनाते है। लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर उन्हें पालने में झुलाते हैं। रात 12 बजे भगवान का जन्म समय है। उसके बाद ही सभी विश्राम करते हैं।

पूजा दिन भगवान की आराधना में उपवास रखा जाता है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान का जन्म हुआ था। इस दिन सच्चे मन से श्रीकृष्ण का स्मरण करके पूजन करना चाहिए। इससे सभी की मनोकामना पूरी हो जाती है। यदि श्रीकृष्ण को राशि के अनुसार भोग लगाया जाए तो वे प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को उनका आशीर्वाद भी जल्द ही मिल जाता है।

mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को कौन सा भोग लगाना चाहिए, जो आपके लिए भी शुभ हो। भोपाल के पं. जगदीश शर्मा बता रहे हैं कौन-सी राशि वाले व्यक्ति को कौन-सा भोग लगाकर भगवान की आराधना करना चाहिए…।

मेष
इस दिन गाय को मीठी वस्तुएं खिलाकर श्रीकृष्ण भगवान का पूजन करें।
मंत्रः ऊं कमलनाथाय नमः का जाप भी करें।

वृष
इस राशि वाले लोग दूध व दही से श्रीकृष्णजी का भोग लगाएं। रसगुल्ले का भोग भी चढ़ाएं।
मंत्रः ऊं वासुदेवाय नमः का जाप करें।
मिथुन
आज के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं और मिश्री का भोग लगाकर श्रीकृष्णजी का पूजन करें। काजू की मिठाई का भी भोग लगा सकते हैं।
मंत्रः ऊं गोविन्दाय नमः का जाप करें।
कर्क
जन्म अष्टमी के दिन आटे में मिश्री मिलाकर लड्डू गोपाल को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण करें।
मंत्रः ऊं हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नमः का जाप करें।

सिंह
जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण भगवान को मीठे चावलों का भोग लगाकर पूजन करें। गुड़़ या बेल का फल भी अर्पित कर सकते हैं।
मंत्रः ऊं क्लीं जगधराये नमः मंत्र का जाप करें।
कन्या
इस राशि के लोग केसर मिश्रित दूध का भोग लगाकर श्रीकृष्णजी को अर्पित करें और गाय को रोटी खिलाएं।
मंत्रः ऊं पीताम्बराय नमः का जाप करें।

तुला
जन्म अष्टमी के दिन गाय को पके चावल खिलाएं और भगवान श्रीकृष्ण को फलों का भोग लगाकर पूजन करें।
मंत्रः ऊं श्री उपेंद्राय अच्युताय नमः का जाप करें।
वृश्चिक
इस राशि के लोग आटे में पनीर भरकर गाय को खिलाएं और केसरिया चावलों का भगवान को भोग लगाएं।
मंत्रः ऊं श्रीं वत्सले नमः का जाप करना चाहिए।

धनु
जन्माष्टमी के दिन मीठे हलवे से वासुदेव को भोग लगाकर पूजन करें।
मंत्रः ऊं श्रीं देवकृष्णाय नमः उध्र्वदन्ताय नमः का जाप करना चाहिए।
मकर
चने की दाल में काली मिर्च मिलाकर श्री कृष्णजी का भोग लगाकर पूजन व अर्चना करें।
मंत्रः ऊं नारायण सुरसिंधे नमः का जाप करना चाहिए।

कुंभ
जन्माष्टमी के दिन सुबह गायों को जौं का आटा खिलाएं और श्री कृष्णजी को हलवा-पूड़ी का भोग लगाकर पूजन करें।
मंत्रः ऊं लीला धराय नमः का जाप करना चाहिए।
मीन
इस दिन छोटे-छोटे बच्चों को बांसुरी उपहार में दे और श्री कृष्णजी को पीले वस्त्रों से सजाएं और लड्डुओं का भोग लगाकर पूजन करना चाहिए। जलेबी और केले भी चढ़ा सकते हैं।
मंत्रः ऊं देवकी-नंदनाय नमः का जाप करना चाहिए।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / इस जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाए अपनी राशि के अनुसार भोग, फिर देखें चमत्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो