
धन-दौलत के मामले में बेहद लकी मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पिता को बनाती हैं धनवान
Numerology: किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख उसके लिए सबसे स्पेशल होती हैं। जिसे हम हर साल अपने जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। जन्म तारीख किसी भी व्यक्ति के बारे में जानने का सबसे आसान तरीका होता है। जिससे आप व्यक्ति की स्वभाव और आदतों के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। आज यहां हम कुछ ऐसी जन्म तारीखों के बारे में बात करेंगे जिनसें जुड़ी लड़कियां धन के मामले में बेहद लकी मानी जाती हैं।
अंक ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये काफी स्वाभिमानी होती हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहती हैं। ये आर्थिक रूप से संपन्न होती हैं। इन्हें धन से जुड़े मामलों में हमेशा सफलता प्राप्त होती है।
मूलांक 3 की लड़कियां मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। ये मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकती हैं। जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता हासिल कर लेती हैं। इन्हें हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलता है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। इस मूलांक की लड़कियां अपने पिता के लिए भी लकी मानी जाती हैं।
हर क्षेत्र में ये अपना परचम लहराने में कामयाब रहती हैं। इन्हें नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता प्राप्त होती है। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये हर जगह मुखिया की भूमिका निभाती हैं। लाइफ में आने वाली हर चुनौती का ये डटकर सामना करती हैं। ये साहसी और निडर होती हैं। ये अच्छी मार्गदर्शक भी साबित होती हैं।
यह भी पढ़ें: बेहद स्टाइलिश होती हैं इन नाम की लड़कियां, हमेशा बनी रहती हैं आकर्षण का केंद्र
Updated on:
05 Apr 2022 11:07 am
Published on:
05 Apr 2022 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
