4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि ग्रह मकर राशि में है विराजमान, जानें किन राशियों पर चल रही है शनि की दशा

शनि ग्रह इस समय मकर राशि में विराजमान है और 5 राशियों पर इनकी दशा चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
shani dev, shani, shani sade sati, shani dhaiya, shani ke upay,

शनि ग्रह मकर राशि में है विराजमान, जानें किन राशियों पर चल रही है शनि की दशा

ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार शनि देव लोगों को उनके कर्मों का फल देते हैं। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। शनि ग्रह इस समय मकर राशि में विराजमान है और 5 राशियों पर इनकी दशा चल रही है। जिनमें से 3 राशियों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव है तो 2 राशियों पर शनि ढैय्या। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

इन 5 राशियों पर है शनि की नजर: इस समय मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। वहीं मकर, धनु और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव है। मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति 17 जनवरी 2023 में मिल जाएगी। वहीं धनु वालों को भी शनि साढ़े साती से मुक्ति 17 जनवरी 2023 में मिल जाएगी। जबकि मकर और कुंभ वालों पर अभी इस दशा से छुटकारा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

शनि को मजबूत करने के उपाय: शनि की दशा से पीड़ित हैं तो हर शनिवार शनि देव की विधि विधान अराधना करें। शनि चालीसा का पाठ करें। भगवान शिव और बजरंगबली की अराधना करने से भी शनि दोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है। शनिवार के दिन छाया दान करें। छाया दान का मतलब है कि एक कटोरी में सरसों का तेल लें उसमें अपना चेहरा देखकर उस कटोरी
को तेल समेत शनि दान लेने वाले को दान कर दें। इससे शनि साढ़े साती या ढैय्या का प्रभाव कम होने लगता है।
यह भी पढ़ें: शनिवार के दिन जरूर पढ़ें शनि चालीसा, हर कष्ट से मिलेगा छुटकारा