
अप्रैल में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही इन दो राशियों को शनि ढैय्या से मिल जाएगी मुक्ति
अप्रैल का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। अप्रैल में ही कर्मफल दाता शनि देव भी अपनी राशि बदलेंगे। शनि ग्रह का ये राशि परिवर्तन पूरे ढाई साल बाद होने जा रहा है। 29 अप्रैल को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष की मानें तो 30 साल बाद शनि इस राशि में गोचर करेंगे। जानिए शनि के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
अप्रैल में इन राशियों को शनि ढैय्या से मिल जाएगी मुक्ति: शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। बता दें कि इन दोनों ही राशियों पर 24 जनवरी 2022 से ही शनि की ढैय्या चली आ रही है। शनि साढ़े साती की तरह ही शनि ढैय्या भी लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। बस अंतर इतना है कि शनि साढ़े साती की अवधि साढ़े 7 साल की होती है और शनि ढैय्या की अवधि ढाई साल की।
अप्रैल में इन पर शुरू हो जायेगी शनि ढैय्या: जहां एक तरफ मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। फिर 29 मार्च 2025 तक इन राशियों पर शनि ढैय्या रहेगी। अप्रैल से कर्क और वृश्चिक वालों का मुश्किल समय शुरू हो जाएगा।
2022 में शनि दो बार बदलेंगे राशि: इस साल शनि का राशि परिवर्तन एक नहीं बल्कि दो बार होगा। पहली बार शनि 29 अप्रैल को राशि बदलेंगे। इसके बाद 5 जून को वक्री हो जायेंगे। फिर 12 जुलाई को वक्री अवस्था में अपनी पिछली गोचर राशि मकर में प्रवेश कर जायेंगे। जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। इसके बाद अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे।
यह भी पढ़ें: बुध देव 3 दिन बाद मेष राशि में करेंगे प्रवेश, 3 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
Updated on:
05 Apr 2022 02:35 pm
Published on:
05 Apr 2022 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
