4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करियर में बेशुमार तरक्की दिलाता है बुध ग्रह, इन आसान उपायों से इसे कर सकते हैं मजबूत

Astrological Remedies For Successful Career: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इस ग्रह के मजबूत होने से करियर में अच्छी तरक्की हासिल होती है। वहीं इसके कमजोर होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2 min read
Google source verification
career, astro tips for career, astro tips for money, find job, Astrology, business growth

करियर में बेशुमार तरक्की दिलाता है बुध ग्रह, इन आसान उपायों से इसे कर सकते हैं मजबूत

Astro Tips: ज्योतिष अनुसार ग्रहों का हमारे जीवन से गहरा नाता होता है। जिस व्यक्ति के सभी ग्रह मजबूत होते हैं उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। वहीं अगर ग्रह पीड़ित अवस्था में हों तो तमाम परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। यहां हम बात करेंगे बुध ग्रह के बारे में जिसका हमारे करियर की तरक्की में बड़ा योगदान माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उनका संवाद कौशल काफी बढ़िया होता है। ऐसे लोग अपनी बौद्धिक क्षमता और संवाद कौशल के दम पर करियर में बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल रहते हैं। जानिए कैसे इस ग्रह को कर सकते हैं मजबूत।

बुध को मजबूत करने के लिए हीरा पहन सकते हैं। इसके अलावा आप पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं। पन्ना बुध का ही रत्न माना जाता है। अगर पन्ना धारण नहीं कर सकते तो आप इसका उपरत्न ओनेक्स भी धारण कर सकते हैं। लेकिन कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिष से सलाह जरूर ले लें। इसके साथ ही सोने की धातु धारण करने से भी बुध ग्रह मजबूत होता है। विशेष तौर पर कान में सोना पहनना काफी शुभ माना जाता है।

बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए दान-पुण्य के काम करने चाहिए। साबूत मूंग दाल, हरी इलायची, हरे कपड़े, हरे रंग की भोजन सामग्री, पढ़ने लिखने की किताबें, हरी पालक इत्यादि का दान बहुत ही शुभ माना गया है। कन्या पूजन करने से भी बुध ग्रह मजबूत होता है। बुधवार के व्रत रखने से भी बुध ग्रह को मजबूती मिलती है। पढ़ने लिखने वाले लोगों को हरे रंग की स्याही दान करने से भी बुध मजबूत होता है।

बुध देव को प्रसन्न करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम और दुर्गा सप्तशती का पाठ लाभकारी माना जाता है। भगवान गणेश की विधि विधान पूजा करने से भी बुध देवता प्रसन्न होते हैं। पूजा के समय भगवान गणेश जी को दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इसके अलावा बुध बुध के मंत्रो का जाप भी कर सकते हैं। बीजाक्षरी मंत्र: ॐ बुं बुधाय नम:।
यह भी पढ़ें: मकर राशि में शनि-मंगल की युति इन 4 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगी उथल-पुथल