
ज्योतिष: पाना है भोलेनाथ का आशीर्वाद तो सावन के हर सोमवार करें ये उपाय
हिंदू कैलेंडर के अनुसार पांचवा महीना सावन भगवान शिव को बड़ा प्रिय माना गया है। सावन के पूरे महीने में भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। शिवभक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, व्रत, अनुष्ठान आदि करते हैं। इस साल श्रावण मास की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो रही है और सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के हर सोमवार को इन उपायों को करके भी भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है...
सावन सोमवार उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के सोमवार का व्रत रखने के अलावा शिवलिंग पर जलाभिषेक को बहुत महत्व दिया गया है। साथ ही प्रत्येक सोमवार को गाय को पालक खिलाने और गरीबों को भोजन तथा वस्त्रों का दान बहुत शुभ माना जाता है।
सावन सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर गंगाजल, चीनी, चावल और कच्चे दूध के मिश्रण वाला जल भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें। मान्यता है कि सावन के हर सोमवार इस तरह से भोलेनाथ का अभिषेक करने से व्यापार, नौकरी और वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र बहुत शुभ माना जाता है ऐसे में सावन के सोमवार के दिन बेलपत्र पर चंदन से ओम नमः शिवाय लिखें और फिर इस महादेव को अर्पित कर दें।
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक आक का फूल भोलेनाथ हो बेहद प्रिय होता है। ऐसे में मनोकामना की पूर्ति के लिए आक के फूल की माला बनाकर भोलेनाथ को अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल देते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: नाम का पहला अक्षर बता सकता है आपसे जुड़ी ये खास बातें, जानें कैसे होते हैं R नाम वाले लोग
Updated on:
12 Jul 2022, 10:57 AM IST
Published on:
12 Jul 2022, 10:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.