
नाम का पहला अक्षर बता सकता है आपसे जुड़ी ये खास बातें, जानें कैसे होते हैं R नाम वाले लोग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर भी होता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव, गुण-दोष और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष अनुसार अंग्रेजी अक्षर से प्रारंभ होने वाले नाम के लोग कैसे होते हैं...
R नाम वाले लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर R से प्रारंभ होता है वे लोग दुनियादारी के बजाय अपने आप से मतलब रखने वाले होते हैं। साथ ही इन लोगों को नई नई चीजों के बारे में जानना भी बड़ा पसंद होता है।
इस अक्षर से शुरु होने वाले नाम के लोग देखने में बहुत आकर्षक और स्मार्ट होते है। जिससे ये दूसरों को अपनी तरफ आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। इसके अलावा इन्हें स्वयं भी सुंदरता से बड़ा लगाव होता है।
इस नाम के लोग बड़े बुद्धिमान और चतुर होते हैं। साथ ही अपने परिश्रमी स्वभाव के कारण ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में भी बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
इन लोगों के मन में अपने दोस्तों के लिए बहुत खास जगह होती है और ये अपने दोस्तों के भी बड़े काम आते हैं। हालांकि इनकी दोस्ती बहुत ही चुनिंदा लोगों से हो पाती है।
ज्योतिष अनुसार R अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों का वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहता है। वहीं ये लोग सुनी-सुनाई बातों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं इस कारण अपने पार्टनर से इनके रिश्ते ज्यादा बेहतर नहीं हो पाते।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: सफलता के ये 5 मूलमंत्र बना सकते हैं हर मंजिल को आसान
Updated on:
11 Jul 2022, 8:30 PM IST
Published on:
11 Jul 2022, 8:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.