31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा 2022: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है त्रिग्रही योग, इन उपायों से करें कुंडली के गुरु को मजबूत

Guru Purnima 2022 Upay: गुरु पूर्णिमा का पर्व वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल 13 जुलाई 2022 को गुरु पूर्णिमा पर त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों से कुंडली के गुरु ग्रह को प्रबल बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 11 Jul 2022, 10:04 AM IST

guru purnima 2022, guru purnima 2022 kab hai, guru purnima 2022 date, guru purnima ke upay, guru purnima ke jyotish upay, guru purnima 2022 ke upay, astrology remedies for money, astro tips for business growth, guru grah ko majboot karne ke upay, guru purnima ke din kya karna chahie, guru purnima significance, latest religious news,

गुरु पूर्णिमा 2022: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा है त्रिग्रही योग, इन उपायों से करें कुंडली के गुरु को मजबूत

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व एक खास महत्व रखता है। वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस साल 2022 में गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई, बुधवार को पड़ रही है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर त्रिग्रही योग के बनने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से कुंडली का गुरु ग्रह मजबूत होने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की बनी रहती है...


गुरु पूर्णिमा 2022 उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाई और पीले अनाज का दान करने से कारोबार या नौकरी में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही धन प्राप्ति के नए स्रोत भी मिलने लगते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का गुरु ग्रह जीवन में सुख, वैभव, धन, वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-प्रार्थना करें और फिर प्रसाद चढ़ाएं।

पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने और एकाग्रता में वृद्धि के लिए गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थी गीता का पाठ करें तथा गाय की सेवा करें।

जीवन की मुश्किलों को दूर करने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन किसी ज्योतिषी अथवा विद्वान द्वारा विधिपूर्वक घर में गुरु यंत्र की स्थापना और पूजन को भी बहुत फलदायी माना गया है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: कारोबार में लगातार झेलने पड़ रहे हैं नुकसान तो इन उपायों से मिल सकते हैं शुभ परिणाम