31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: कारोबार में लगातार झेलने पड़ रहे हैं नुकसान तो इन उपायों से मिल सकते हैं शुभ परिणाम

Astro Tips: व्यक्ति अपने कारोबार और करियर में तरक्की के लिए जी तोड़ मेहनत करता है ताकि अपने सपने पूरे कर सके। लेकिन कई बार लगातार नुकसान के कारण उसे आर्थिक तंगी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 8 Jul 2022, 6:12 PM IST

karobar mein safalta ke upay, astrology tips for business growth, astrology remedies to reduce business loss, vyapar vridhi ke upay, karobar mein barkat ke upay, latest religious news,

ज्योतिष: कारोबार में लगातार झेलने पड़ रहे हैं नुकसान तो इन उपायों से मिल सकते हैं शुभ परिणाम

हर व्यक्ति अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है ताकि वह अपने और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें। लेकिन कई बार परेशानियां व्यक्ति के पीछे पड़ जाती है और कारोबार में लगातार घाटे के कारण उसे कई आर्थिक समस्याएं भी झेलनी पड़ जाती हैं। जिससे परिवार में भी तनाव का माहौल पैदा होने लगता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कारोबार में हो रहे लगातार नुकसान को दूर करने और तरक्की के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे उपाय...

कारोबार में सफलता के उपाय

ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंदिर में गुड़-चने बांटने से व्यापार में वृद्धि होती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी के सामने अगरबत्ती जलाकर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के बुध ग्रह को व्यापार का कारक माना गया है। ऐसे में कारोबार में हो रहे नुकसान को कम करने और लाभ के लिए हर बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें और साथ ही दूर्वा अर्पित करके बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

व्यापार में लगातार घाटे से व्यक्ति तनाव में आ जाता है और आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में ज्योतिष अनुसार कारोबार में सफलता के लिए रोली तथा कपूर को एक साथ जलाएं। फिर इसकी राख को एक कागज में रख लें। इसके बाद राख की पुड़िया को अपने कार्यस्थल के गल्ले या तिजोरी में रख दें।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: मंगला गौरी व्रत 2022: सावन में मंगला गौरी व्रत का है खास महत्व, जानिए व्रत की तिथि और संपूर्ण पूजा विधि