scriptअचानक चाहिए धन तो शुक्रवार को ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न | how to impress lord lakshmi on friday | Patrika News
धर्म

अचानक चाहिए धन तो शुक्रवार को ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

हर मनुष्य की चाहत होती है कि उसे अचानक अपार धन की प्राप्ति हो।

भोपालNov 14, 2019 / 05:32 pm

Devendra Kashyap

maa_lakshmi_jiiiii.jpg
हर मनुष्य की चाहत होती है कि उसे अचानक अपार धन की प्राप्ति हो। इसके लिए हर इंसान को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिसे करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहेंगी और उनकी कृपा से धन-दौलत की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ें- शुक्रवार को कुछ खाएं या न खाएं लेकिन इस चीज को जरूर खाएं, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा!


आइये जानते हैं कि शुक्रवार को क्या करना चाहिए…


लाल धागे में सातमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करने से अचानक धन की प्राप्ति होती है।
सवा पांच किलो आटा और सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बनाएं। शुक्रवार के दिन सायंकाल गाय को खिला दें। तीन शुक्रवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता दूर हो जाती है।
‘ऊँ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र की कमलगट्टे की माला से प्रतिदिन जप करने से ऋणमुक्ति होती है।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत ( तेल का दीपक ) जलाएं। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दान करें। ऐसा करने से अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
इसके अलावे हर दिन सुबह में नित्यक्रम के बाद अपने घर के पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आय में बढ़ोतरी होती है।
‘ऊँ श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का मात्र 108 बार जप करें। इसके बाद 7 वर्ष की आयु से कम की कन्याओं को भोजन कराएं। भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और धीरे-धीरे आर्थिक परेशानी खत्म हो जाती है।
शुक्रवार के दिन लाल या सफेद वस्त्र धारण करें। साथ ही हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी वक्त चावल और शक्कर ब्राह्मण को दान करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी खत्म हो जाती है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / अचानक चाहिए धन तो शुक्रवार को ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो