scriptUP Board Result 2024: इस तारीख को जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, पक्की खबर | UP Board Result 2024, UP Board, results 2024, Kab Aayega UP Board Ka | Patrika News
रिजल्‍ट्स

UP Board Result 2024: इस तारीख को जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, पक्की खबर

Kab Aayega UP Board Ka Result 2024: इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं अब छात्रों को रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार है।

जयपुरApr 14, 2024 / 04:29 pm

Shambhavi Shivani

up_board_result.jpg

UP Board Result 2024

Kab Aayega UP Board Ka Result 2024: यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड बस कुछ ही दिनों में परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से चेक किया जा सकता है।

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक चली थी जिसके लिए 29 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक चली थी, जिसके लिए करीब 25 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस साल करीब 7864 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें

नोट कर लें परीक्षा की नई तारीख, BSEH ने जारी किया नोटिस


यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, खबरों की मानें तो रिजल्ट 25 अप्रैल तक आ सकते हैं। ऐसे में सभी छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in. वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें

अग्निवीर भर्ती के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, डायरेक्ट डाउनलोड करें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा में पास करने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र को हर विषय में कम-से-कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र इतना अंक नहीं ला पाते हैं तो वो कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं।

Home / Education News / Results / UP Board Result 2024: इस तारीख को जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, पक्की खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो