7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: 13 क्विंटल मिलावटी मिठाई की पकड़ी खेप, कारोबारी गिरफ्तार, इस प्रदेश से आ रहा मिल्क केक

जिले के पड़ोसी राज्य यूपी के प्रयागराज-कानपुर से लाकर रीवा में बेच रहे मिठाइयां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 11 Aug 2019, 1:10 PM IST

patrika

adulterated sweets

रीवा. मिलावटखोरों के खिलाफ एसटीएफ की टीम ने रीवा में बड़ी कार्रवाई की है। सरदार पटेल अंतरराज्यीय बस स्टैंड में छापामार कार्रवाई कर 13 क्विंटल अमानक मावा से बनी मिठाइयों की खेप पकड़ी है। एसटीएफ ने मिलावटी मिल्क केक व कलाकंद मिठाइयों के कारोबारी बबलू नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान बस स्टैंड पर करीब पांच क्विंटल मावा छोड़ कर कारोबारी फरार हो गया। एसटीएफ की अचानक कार्रवाई की सूचना से कारोबारियों में हडकंप मचा है।

यूपी से आ रही मिलावटी मिठाइयां
जबलुपर एसटीएफ को सूचना मिली कि रीवा में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिला प्रयागराज, कानपुर से मिलावटी खोवा का कारोबार धड्ल्ले से चल रहा है। खादय़ पदार्थों के कारोबार को लेकर एसटीएफ के इंस्पेक्टर गणेश ङ्क्षसह पिछले कई दिन से कारोबारियों पर नजर बनाए हुए थे। मिठाइयों की खेप आने की सटीक सूचना मिलते ही टीम सुबह करीब सात बजे नए बस स्टैंड पर पहुंची। एसटीएफ ने रीवा के अधिकारियों को सूचना दिए बगैर आरोपी सहित करीब 13 क्विंटल मिल्क केक व कलाकंद की मिठाइयों को पकड़ लिया।

महैर का कारोबारी बबूल नामदेव गिरफ्तार
एसटीएफ ने मौके पर नकली मावा के मिठाइयों के कारोबारी मैहर निवासी बबलू नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पिछले हिस्से की बाउंड्री के बगल में स्थित विवेकानंद नगर में गंगादीन पांडेय के मकान में आरोपी गोदाम किराए पर ले रखा है। किराए के मकान से नकली मिठाइयों का कारोबार कर रहा था। एसटीएफ की छापामार कार्रवाई के दौरान मिठाइयों को बरामद किए गए मकान में ओंमसाईं कोचिंग सेंटर का बोर्ड भी लगा है।

बाद फूड इंस्पेक्टर को बुलाया
एसटीएफ ने कार्रवाई के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया। मौके पर फूड इंस्पेक्टर ओपी साहू मय टीम के साथ पहुंचे। फूड इंस्पेस्टर और एसटीएफ की टीम ने पकड़ी गई मिठाइयों को संयुक्त कार्रवाई कर गोदाम को सीज कर दिया है। फूड इस्पेक्टर ओपी साहू ने बताया कि एसटीएफ और खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई मिठाइयों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत गोदाम में ही सीज कर दिया गया है।

पांच क्विंटल खोवा छोड़ कर कारोबारी फरार
गंगादीन पांडेय के मकान में कार्रवाई की सूचना से सरदार पटेल अंतरराज्जीय बस स्टैंड पर पांच क्विंटल खोवा छोडक़र कारोबारी फरार हो गया। खाद्य एवं औषषि विभाग और एसटीएफ की टीम घंटों इंतजार करती रही। जब कोइ नहीं आया तो बाद में टीम ने लावारिस में दर्ज कर मौजूद खोवा को नष्ट कर बिछिया नदी में बहा दिए।