scriptMP के इस जिले में जलस्तर नीचे खिसकने से 30 हजार हैंडपंपों ने छोड़ा पानी, भीषण गर्मी में बिलबिला रहे ग्रामीण | 30,000 handpumps left after water level dropped | Patrika News
रीवा

MP के इस जिले में जलस्तर नीचे खिसकने से 30 हजार हैंडपंपों ने छोड़ा पानी, भीषण गर्मी में बिलबिला रहे ग्रामीण

अप्रैल के पहले पखवारा में ही पारा बढऩे से सूखी बाउली और पोखरे, जीव-जंतु बेहाल, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली की गरीब बस्तियों में पानी का हाहाकार

रीवाApr 18, 2018 / 01:16 pm

Rajesh Patel

30,000 handpumps left after water level dropped

30,000 handpumps left after water level dropped

रीवा. अप्रैल के पहले पखवाड़े में पारा 41 डिग्री पहुंच गया है। जिससे जलस्रोत तेजी के साथ सूखने लगे हैं। जलस्तर खिसकने का साइड इफेक्ट संभाग के पेयजल व्यवस्था पर पडऩे लगा है। जलस्तर नीचे गिरने के कारण संभाग के रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में तीस हजार से ज्यादा हैंडपंप पानी देना छोड़ दिया है। जबकि साढ़े पांच हजार से अधिक हैंडपंप सामान्य खराबी के कारण लंबे समय से बंद पड़े हैं।
सतना में 3500 से ज्यादा हैंडपंप बंद पड़े
संभाग से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में सबसे ज्यादा खराब स्थिति सतना जिले की है। सतना में 3400 से ज्यादा हैंडपंप बंद पड़े हैं। जिसमें लगभग पांच सौ हैंडपंप सामान्य खराबी के चलते लंबे समय से बंद पड़े हैं। सतना के पलिया, उमरी, पैपखरा, झिन्ना सहित सैकड़ों गांव में पेयजल संकट है। रीवा में 1400 से अधिक हैंडपंप खराब हैं, करीब चार सौ हैंडपंप धूल खा रहे हैं। सीधी और सिंगरौली में करीब एक हजार हैंडपंपों की खराबी एक साल से दूर नहीं की जा सकी है।
राइजर पाइप बढ़ाने के बावजूद संकट बरकरार
संभाग में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैंडपंप सुधारने के बावजूद पेयजल का संकट बरकरार है। 10 अप्रैल की स्थिति में विभाग ने करीब 23 हजार हैंडपंप सुधार के लिए 40 मीटर से अधिक राइजर पाइप का उपयोग किया। इसके बावजूद गरीब बस्तियों में पानी का हाहाकार मचा है। रीवा में जवा ब्लाक में सबसे ज्याद ९९ हैंडपंप खराब हैं।
रीवा-सतना में सबसे ज्यादा परियोजनाएं बंद
संभाग में सबसे ज्यादा नल-जल परियोजनाएं रीवा और सतना में बंद पड़ी हैं। रिकार्ड के अनुसार संभाग में एक हजार से ज्यादा नलजद परियोजनाएं स्थापित की गई हैं। जिसमें रीवा और सतना में 53-53 परियोजनाएं बंद पड़ी हैं। जबकि सीधी में 43 और सिंगरौली में 10 परियोजना बंद हैं। हैरान करने वाली बात तो यह कि सतना में 36 और सीधी में 35 परियोजनाएं मामूली खराबी के कारण बेकार पड़ी हैं।
22 परियोजनाओं के पंप खराब
संभाग में पंप खराब होने के कारण रीवा में 17 परियोजनाएं बंद पड़ी हैं। जबकि सतना में 5 बंद हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि नए जलस्रोत निर्मित कर रीवा में 30, सतना में 8 और सीधी में 1 व सिंगरौली में 2 परियोजनाओं को चालू किया गया है। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल संकट से निजात दिलाने के लिए नए जलस्रोत के निर्मित किए जाने के अलावा भी 303 नलजल परियोजनाएं चालू की गई हैं।

Home / Rewa / MP के इस जिले में जलस्तर नीचे खिसकने से 30 हजार हैंडपंपों ने छोड़ा पानी, भीषण गर्मी में बिलबिला रहे ग्रामीण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो