scriptअध्यापकों को शिक्षक बनने नई सरकार के गठन तक करना होगा इंतजार | Appointment in the School Education Department | Patrika News
रीवा

अध्यापकों को शिक्षक बनने नई सरकार के गठन तक करना होगा इंतजार

प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नहीं मिलेगा आदेश

रीवाDec 04, 2018 / 01:33 pm

Vedmani Dwivedi

Appointment in the School Education Department

Appointment in the School Education Department

रीवा. अध्यापक संवर्ग की स्कूल शिक्षा विभाग में नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। विधानसभा चुनाव की वजह से इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। मतदान के बाद प्रक्रिया को फिर शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसके बावजूद अभी मतगणना होने (11 दिसंबर) तक नियुक्ति से संबंधित आदेश नहीं जारी किए जाएंगे।

आयुक्त कार्यालय से आदेश मिलने के बाद जिले में भी नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। संकुलों में अध्यापकों की ई – सेवा पुस्तिका सत्यापित की जा रही है। संबंधित संकुल प्राचार्यों को पूर्व प्रक्रिया के अनुसार सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश के मुताबिक जिन अध्यापकों की सेवा पुस्तिका पूर्व में सत्यापित की गई थी उनमें कई लिपिकीय त्रुटि की वजह से लंबित श्रेणी में है। सभी प्रकरणों को पुन: सत्यापित करने के लिए संकुल प्राचार्य के लॉगइन में उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे सभी प्रकरणों में जानकारी की संशोधित प्रविष्टि करा कर सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश के मुताबिक ऐसे अध्यापक जिनका अंतर्निकाय संविलियन अन्य संस्था जिले में हो गया था उन्हें उनके वर्तमान माह में जनरेट वेतन के आधार पर संस्था का नाम अपडेट कर दिया गया है। पात्रता निर्धारित करते समय चेक कर लिया जाए। नवीन संवर्ग में नियुक्ति के लिए पात्रता का निर्धारण किया जाए। सभी कार्यवाही 11 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है। शिक्षक किस विभाग में किस पद पर प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे हैं, इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपडेट होगी। अभी तक इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कार्यालयों से आदेश जारी हो जाते थे।

पदस्थापना स्कूल बताया जाता था लेकिन काम कार्यालयों में करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अध्यापकों की जानकारी अपडेट करने के लिए एजुकेशन पोर्टल पर व्यवस्था बनाई गई है।

जिसमें पूर्व में प्रतिनियुक्ति पर गए अध्यापकों की जानकारी अपडेट की जाए। भविष्य में किसी भी विभाग संस्था में कोई भी अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर जाता है तो पोर्टल के माध्यम से ही प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किए जाएं।

Home / Rewa / अध्यापकों को शिक्षक बनने नई सरकार के गठन तक करना होगा इंतजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो