scriptबाबूलाल गौर किसी एक दल या विचारधारा तक सीमित नहीं रहे | Babulal Gaur is not limited to any one party or ideology. | Patrika News
रीवा

बाबूलाल गौर किसी एक दल या विचारधारा तक सीमित नहीं रहे

शहर के कई जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रीवाAug 22, 2019 / 02:24 am

Manoj singh Chouhan

Babulal Gaur

Babulal Gaur

रीवा. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर शहर के कईस्थानों पर शोक सभाएं आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। अलग-अगल संगठनों ने कहा है कि गौर किसी एक दल या विचारधारा तक सीमित नहीं रहे, उनके मन में सबके प्रति सम्मान था। श्रमिकों और गरीबों की आवाज मुखरता के साथ बुलंद की, साथ ही जब सत्ता में रहे तो विपक्ष को दुश्मन नहीं माना बल्कि उनकी बातों को भी सुनते और अमल भी करते रहे हैं। पूर्व सीएम के निधन की वजह से सरकार ने दोपहर बाद सभी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। इसलिए कार्यालयों में ताला लगा दिया गया।
विद्युत वितरण कर्मचारी जनता यूनियन

पूर्व सीएम के निधन पर विद्युत वितरण कर्मचारी जनता यूनियन ने शोकसभा आयोजित की। जहां पर कर्मचारियों ने बाबूलाल के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के बड़े हिस्से के लिए अपूर्णीय क्षति है। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष पीएन नामदेव, राजेन्द्र तिवारी, जेएल त्रिपाठी, वीडी शर्मा, सुधीर मिश्रा, एमपी त्रिपाठी, नीरज पाण्डेय, दिलेर खान, एमएल सोनी, आरआर सिंह, प्रवीण खरे, संजय चौहान, देवराज कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य ने शोक जताया।
शिवसेना
शिवसेना की जिला इकाई ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिसमें रोहित पाटिल, अतिशय जैन, नीरज पासी, गोलू पंडित, आकाश शुक्ला, नरेन्द्र बाल्मिकी, विनय सेन, अभिषेक, किशन, आकाश, राजकुमार, विकास, विजय, अंकित सहित अन्य शामिल हैं।
कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग
कांग्रेस के राजनीति प्रशिक्षण विभाग ने भी पूर्वसीएम को श्रद्धांजलि दी।उनके कार्यों को कार्यकर्ताओं ने याद किया। इस दौरान विभाग के प्रदेश सदस्य प्रभात पाण्डेय, अनुराग चतुर्वेदी, अखिलेशमणि मिश्रा, व्यास दुबे सहित अन्य ने शोक जताया है।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने भी शोक जाहिर किया है। इस महासभा के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए गौर रीवा आते रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से भूपेन्द्र सिंह यादव, अशोक यादव, रामकुशल यादव, राकेश यादव, सीएल सिंह, ललन यादव, भारत भूषण, शरद यादव, महेन्द्र यादव, कृष्णपाल, राजेन्द्र, अमित, अजय, विजय, अनुज, राघवेन्द्र, रामाश्रय, चेतन, अर्जुन, रजनीश, निक्की, कमलेश, तेजबली, सुरेश, बृजेश, रमेश सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इन्होंने भी जताया शोक
पूर्व सीएम बाबूलाल गौर के निधन पर कईसंगठनों के लोगों की ओर से शोक व्यक्ति किया गया है। जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह ने कहा हैकि गौर भाजपा के कार्यकर्ताजरूर रहे लेकिन उनके मन में हमेशा समाजवाद की चिंता रही है। वहीं मीसाबंदी सुभाष श्रीवास्तव ने कहा कि कईऐसे अवसर मिले जब गौर के साथ मंच साझा किया। जनता के वह पूरी तरह से हमदर्द थे, हर समय लोगों के कल्याण की बात करते थे। युवा कवि सिद्धार्थ श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, एनएसयूआईके संभागीय संयोजक अभिषेक तिवारी आदि ने भी गौर को श्रद्धांजलि दी हैऔर कहा हैकि उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी।
गौर ने शून्य से शिखर तक की राजनीतिक यात्रा पूरी की
रीवा. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। कई दशकों से पार्टी के लिए सेवा करते आ रहे गौर के योगदान को याद किया गया। विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा,सत्य के लिए लडऩे वाले सिपाही थे, गरीब, मजदूर कमजोर वर्ग के हितों के संरक्षक थे, गोवा मुक्ति आंदोलन में लेकर आपातकाल तक संघर्ष करने वाले नायक थे। उन्होंने अपनी कार्य कुशलता के चलते शून्य से सत्ता के शिखर तक का सफर किया। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि गौर के निधन से सिर्फ भाजपा को ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के राजनीति में एक युग का समापन हुआ है। भाजपा के जिला अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, विधायक नागेन्द्र सिंह, गिरीश गौतम, दिव्यराज सिंह, पंचूलाल प्रजापति, केपी त्रिपाठी, प्रदीप पटेल, श्यामलाल द्विवेदी आदि ने भी गौर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा है कि पार्टी के वह स्तंभ के रूप में कार्यकरते रहे हैं। भाजपा नेता केशव पाण्डेय, कमलेश्वर सिंह, राम सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, राजेन्द्र ताम्रकार, प्रज्ञा त्रिपाठी, महाबली गौतम, वीरेन्द्र गुप्ता, रमेश गर्ग, महापौर ममता गुप्ता, सतीष सोनी, विभा पटेल, प्रबोध व्यास, शिवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र मिश्र, विवेक गौतम, कल्पना श्रीवास्तव, अनिल पटेल, नागेन्द्र सिंह कल्चुरी, दीनानाथ वर्मा, अरुण सिंह, योगेन्द्र शुक्ला सहित अन्य ने शोक जाहिर किया है।

Home / Rewa / बाबूलाल गौर किसी एक दल या विचारधारा तक सीमित नहीं रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो