scriptMP election 2018: सिरमौर में भाजपा, त्योंथर में कांग्रेस तो गुढ़ में बसपा चुनावी घोड़े दौड़ाने में आगे | BJP in Sirmaur, Congress in Tythar, BSP ahead in horseback riding race | Patrika News
रीवा

MP election 2018: सिरमौर में भाजपा, त्योंथर में कांग्रेस तो गुढ़ में बसपा चुनावी घोड़े दौड़ाने में आगे

चुनावी अखाड़े में धुंआ हो जाएंगे करोड़ , जिले की आठ विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य उम्मीदवारों ने 1200 से अधिक प्रचार वाहनों की ले रखी हैं अनुमति

रीवाNov 18, 2018 / 01:12 pm

Rajesh Patel

muzaffarnagar

BJP in Sirmaur, Congress in Tythar, BSP ahead in horseback riding race

रीवा. विधासभा चुनाव में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है उसी रफ्तार से चुनावी अखाड़े में भाड़े के चुनावी घोड़े भी दौड़ाए जा रहे हैं। जिले की आठ विधानसभा के औसत आंकड़े पर नजर डाले तो 158 प्रत्याशी वोटरों तक पहुंचने के लिए अब तक 1200 से अधिक प्रचार वाहनों की अनुमति ली है। ये बात दिगर है कि ज्यादातर वाहन किराए पर लिए गए हैं।
1200 से अधिक प्रचार वाहनों की ले रखी हैं अनुमति
चुनाव आयोग के सुविधा पोर्टल के अनुसार 17 नवंबर की स्थिति में सिरमौर विधानसभा के भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य उम्मीदवारों ने कुल 170 से अधिक प्रचार वाहनों की अनुमति के लिए आवेदन किया है। जिसमें 162 वाहनों को अनुमति दे दी गई है। भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह ने 27 वाहनों की अनुमति ली है। जबकि कांग्रेस से डॉ अरुणा तिवारी ने 13 और बसपा के राम गरीब बनवासी ने 9 वाहनों की अनुमति ली है। सपा से प्रदीप सिंह पटना ने 9 व प्रदीप पयासी 7 वाहन चला रहे हैं। त्योंथर विधानसभा में भाजपा के श्यामलाल द्विवेदी ने 47, कांग्रेस से रमाशंकर सिंह पटेल ने 65, तो बसपा की गीता माझी ने 35 वाहनों की अनुमति ली है। इस विधानभा में निर्दलीयों को मिलाकर 180 से अधिक वाहनों की अनुमति के लिए आवेदन दिया है।
भाजपा ने 27 प्रचार वाहनों की अनुमति

मनगवां में भाजपा, कांग्रेस और बसपा सहित 14 उम्मीदवारों ने 130 आवेदन आए हैं। जिसमें बसपा ने 18, कांग्रेस ने 26 और भाजपा ने 27 प्रचार वाहनों की अनुमति ली है। इसी तरह देवतालाब में भी 150 से अधिक वाहनों को अनुमति दी गई है। जिसमें भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने सबसे अधिक वाहनों की अनुमति ली है। सेमरिया में भी लगभग 170 वाहनों को अनुमति दी गई है। जबकि रीवा विधानसभा में 25 प्रत्याशियों के बीच 180 वाहनों से अधिक की अनुमति ली गई है। सबसे ज्यादाता भाजपा से राजेन्द्र शुक्ल, कांग्रेस से अभय मिश्र, बसपा से कासिम खान और अपना दल एस से केके गुप्ता सहित अन्य उम्मीदवारों ने अनुमति ली है।
अधिक वाहनों की अनुमति ली

उधर, मऊगंज में 154 वाहनों को अनुमति दी गई है। रिटर्निंग अधिकारी संस्कृति जैन ने बताया कि वाहनों की अनुमति लेने में भाजपा के प्रदीप पटेल, कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना, बसपा के मृगेन्द्र ङ्क्षसह, ससपा (निर्दलीय) लक्ष्मण तिवारी और अपना दल एस के अमृतलाल पटेल के द्वारा सबसे अधिक वाहनों की अनुमति ली गई है।
ऐसे समझें वाहनों पर खर्च हो जाएंगे करोड़ों
जिले में 158 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग की सुविधा पोर्टल पर 1300 से अधिक आवेदन आए हैं।17 नंवबर की स्थित में 1200 से अधिक वाहनों की अनुमति जारी कर दी गई है। प्रति वाहन अगर 3500 रुपए खर्च का औसत लिया जाए तो प्रति दिन 42 लाख रुपए होता है। अगर प्रति घंटा का हिसाब लगाएं तो 3.40 लाख रुपए होती है। अगर वाहनों की यही स्थित 26 नवंबर तक ऐसी ही बनी रही तो करीब चार करोड़ रुपए प्रचार वाहन में धुंआ हो जाएंगे। उधर, कई अलग-अलग ट्रांसपोर्टर के अनुसार रीवा जिले में कुल 1400 से अधिक वाहनों की बुकिंग की गई है।

फैक्ट फाइल
कुल विधानसभा 8
कुल प्रत्याशी 158
कुल प्रचार वाहनों अनुमति 1200

Home / Rewa / MP election 2018: सिरमौर में भाजपा, त्योंथर में कांग्रेस तो गुढ़ में बसपा चुनावी घोड़े दौड़ाने में आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो