scriptरीवा रियासत के इतिहास में व्यंकट क्लब का 85 साल बाद पहली बार मतदान से चुनाव , निर्वाचित हुए ये पदाधिकारी | Election of Election Club for the first time after 85 years | Patrika News
रीवा

रीवा रियासत के इतिहास में व्यंकट क्लब का 85 साल बाद पहली बार मतदान से चुनाव , निर्वाचित हुए ये पदाधिकारी

क्लब में निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष पद पर विधायक दिव्यराज सिंह

रीवाNov 30, 2020 / 08:00 am

Rajesh Patel

 Election of Election Club for the first time after 85 years in the history of Rewa State

Election of Election Club for the first time after 85 years in the history of Rewa State

रीवा. रीवा रियासत के इतिहास में पहली बार 85 साल बाद व्यंकट क्लब के अध्यक्ष को छोड़ शेष पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। उपाध्यक्ष पद पर एक आवेदन आने पर विधायक दिव्यराज सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर इता तिवारी ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी की। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 292 मत पड़े हैं। जिसमें सचिव पद पर डॉ आनंद ङ्क्षसह 198 मत पाकर विजई घोषित किए गए हैं। जबकि सुनील ङ्क्षसह 87 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ आदित्य तिवारी 142 मत पाकर विजयी हुए। इसी तरह संजय चौहान 202, डॉ अभिशेष गोस्वामी 198 वोट। उमेश ङ्क्षसह 158, अवनीश खंडेलवाल 139, गोविंददास तिवारी 135 को मत मिले हैं।
मनोनय में आपत्ति के चलते मतदान
व्यंकट क्लब में सन 1935 से अब तक प्रंधक कार्यकारिणी के चुनाव में मनोनय होता था। कुछ सदस्य लगातार एक ही पद पर मनोनीत होते आ रहे हैं। जिसकी वजह से कई सदस्यों ने आपत्ति जताई थी कि क्लब का चुनाव लोकतांत्रित प्रक्रिया के तहत सभी की सहमती से होना चाहिए। इसमें दूसरे लोगों को भी अवसर मिलेगा। करीब दो साल पहले भी इसी तरह का विवाह की स्थिति उठी थी। क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुनील ङ्क्षसह ने मांग उठाई थी। मतदान की प्रक्रिया में सदस्यों का चुनाव किया जाए। क्लब के सदस्यों के आपत्ति पर 85 साल में पहली बार चुनाव हुआ।
सचिव पद पर घमासान
पहली बार मतदान की प्रक्रिया पदाधिकारियों के चनय में अपनाई गई। सबसे अधिक नजर सचिव पद पर रही। लंबे समय से सचिव पद संभाल रहे डॉ आनंद ङ्क्षसह को इस चुनाव में सुनी ङ्क्षसह की ओर से चुनौती दी गई थी। मतददान के दौरान भी दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्ष में जोर दिया। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में आनंद ङ्क्षसह बड़े अंतराल में तीज दर्ज कराई है।
ये चुने गए पदाधिकारी–
अध्यक्ष संभागायुक्त राजेश कुमार जैन
उपाध्यक्ष विधायक दिव्यराज ङ्क्षसह निर्विरोध चुने गए
सचिव: डॉ आनंद सिंह चुनाव जीते
कोषाध्यक्ष: डॉ आदित्य कुमार तिवारी चुनाव जीते
सदस्य–संजय सिंह चौहान, अभिषेक गोस्वामी, मो. इस्तियाक, उमेश ङ्क्षसह, अवनीश खंडेलवाल, जीडी तिवारी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो