scriptElections 2019: चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो | Elections 2019: Leave All Work First of all vote | Patrika News
रीवा

Elections 2019: चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो

जिला मुख्यालय पर आयोजित मेगा रैली में हजारों लोगों ने मतदाता जागरूकता की अलख जगाई, आगामी ६ मई को मतदान केन्द्र पर पहुंचने दिया संदेश

रीवाApr 09, 2019 / 12:11 pm

Rajesh Patel

Elections 2019: Leave All Work First of all vote

Elections 2019: Leave All Work First of all vote

रीवा. लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मेगा रैली आयोजित की गई। रैली में हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। शुभारंभ टीआरएस ग्राउंड परिसर में संभागायुक्त अशोक कुमार भार्गव ने हरीझंडी दिखाकर की। जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों और सरकारी गैर सरकारी स्कूल व कालेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान टीआरएस परिसर सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे से गूंज उठा।
चुनाव लोकतंत्र की आत्मा
संभागायुक्त की अगुवाई में आयोजित मेगा रैली कार्यक्रम के बाद पद्मधर पार्क में मतदान की शपथ दिलाई गई। पद्मधर पार्क में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संभागायुक्त अशोक कुमार भार्गव ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। इसकी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुगम व समावेशी मतदान हो तथा अधिक से अधिक लोग इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने
संभागायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने और मजबूत राष्ट्र के निमार्ण में अपनी भूमिका का निर्वहन करे। उन्होंने लोगों से बिना किसी भय या लालच के अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आबिद खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरी सिंह मीणा, अपर कलेक्टर इला तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा स्वयं सेवी संगठन के सदस्य उपस्थित थे। रैली के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी, होमगार्ड, एनसीसी पुलिस के जवानों सहित स्थानीय लोगों ने अपनी सहभागिता निभायी।
दिव्यांग मतदाताओं का किया सम्मान
मेगा मतदाता जागरूकता रैली के समापन अवसर पर संभागायुक्त ने 85 वर्षीय वृद्धा कल्ली दाहिया, एमएल मंसूरी, मोहम्मद चिराग एवं जगत निवास त्रिपाठी का सम्मान किया। उन्होंने दिव्यांग भोले प्रसाद, गोविंद प्रसाद एवं माखनलाल को भी पुष्प गुच्छ देकर मतदान करने की अपील की।
युवाओं में दिखा अति उत्साह्र
मेगा मतदाता जागरूकता रैली में सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में रहा। युवाओं ने रैली के दौरान नारे भी लगाए। रैली के दौरान संभागायुक्त, कलेक्टर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली में शामिल रहे। इस दौरान इन युवाओं के उत्साह से नारे लगाए। पद्मधर पार्क में संभागायुक्त व कलेक्टर ने भावी मतदाता दिव्या पाण्डेय, वंदना जायसवाल व रिंकी गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर उत्साहवर्धन किया और लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने का आहवान किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो