scriptकेन्द्रों पर अन्नदाता की गाढ़ी कमाई में सेंध, प्रभारियों ने अधिक तौल लिए 1.92 करोड़ रुपए का गेहूं | In-charge at the centers weighed more than Rs 1.92 crore wheat | Patrika News
रीवा

केन्द्रों पर अन्नदाता की गाढ़ी कमाई में सेंध, प्रभारियों ने अधिक तौल लिए 1.92 करोड़ रुपए का गेहूं

जिले में 5 लाख क्विंटल की हो चुकी तौल, केन्द्रों पर तुलावटी औसत प्रति क्विंटल 2 किलो अधिक तौल रहे गेहूं , केन्द्रों पर अचौक निरीक्षण में पहुंचे अधिकारियों को मिली शिकायतें, कुछ केन्द्र पर तौल में पकड़ी जा चुकी मनमानी

रीवाMay 10, 2020 / 01:58 pm

Rajesh Patel

wheat.jpg

wheat

रीवा. जिले में खरीद केन्द्रों पर अन्नदाता की गाढ़ी कमाई में जिम्मेदार चुपके से सेंध लगा रहे हैं। केन्द्रों पर निर्धारित मात्रा से अधिक तौल की जा रही है। खरीद केन्द्रों पर शासन की निर्धारित मात्रा से अधिक की तौल की जा रही है। शासन ने समर्थन मूल्य पर प्रति बोरी में 50 किलो गेहूं की मात्रा निर्धारित की है। जिसमें प्लास्टि बैग यानी बोरी का वजन 300 ग्राम अधिक होता है। लेकिन, जिले में खरीद केन्द्रों पर किसानों से 51 किलो 450 ग्राम तक गेहूं की तौल की जा रही है।

1.92 करोड़ की तौल की अतिरिक्त उपज
जिले में आज की स्थित में 5 लाख क्विंटल की तौल हो चुकी है। केन्द्रों पर यदि प्रति क्विंटल दो किलो अतिरिक्त तौल का औसत लिया जाए तो 10 लाख किलो गेहूं होता है। कुल मिलाकर दस हजार क्विंटल गेहूं अतिरिक्त तौल लिया गया। जिसका समर्थन मूल्य 1.92 करोड़ रुपए से अधिक होता है। यह बात हम नहीं बल्कि नोडल अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर अन्नदाता शिकायत कर रहे हैं।
जांच में पकड़ी चोरी, नोटिस
जिले के सेमरिया तहसील क्षेत्र के तिलखन केन्द्र पर किसान ने गौरव सिंह व विनोद सिंह ने निर्धारित मात्रा से अधिक तौल लिया है। मामले की जांच जिला नियंत्रक ङ्ठाकुर राजेन्द्र ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल से कराई। मौके पर जांच करने पहुंचे। किसानों से तौल किए गए उपज की बोरियों का वजन कराया गया। अधिकांश बोरियों में 51 किलो 200 ग्राम की मात्रा पकड़ी गई। कुछ बोरो में 50 किलो 600 ग्राम तक मात्रा मिली। नियंत्रक ने बताया कि शासन से निर्धारित मात्रा 50 किलो 300 गा्रम की है। मामले में केन्द्र प्रभारी नवीन चंद्र पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
किसानों को 13 फीसदी ही भुगतान
जिले में अब तक किसानों ने लगभग पांच लाख क्विंटल गेहूं की तौल कर चुके हैं। 15 हजार से अधिक तौल की जा चुकी है। किसानों की 86 करोड़ से अधिक की उपज की तौल हो चुकी है। अब तक महज 10 करोड़ रुपए का भुगतान हो सका है।
वर्जन…
केन्द्रों का निरीक्षण रेगुलर किया जा रहा है। कुछ केन्द्रों पर किसानों की शिकायत पर जांच कराई गई। अधिक तौल का मामला सामने आने पर केन्द्र प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। किसानों के उपज की तौल अधिक करने वालों पर कार्रवाई होगी।
ठाकुर राजेन्द्र , जिला नियंत्रक

Home / Rewa / केन्द्रों पर अन्नदाता की गाढ़ी कमाई में सेंध, प्रभारियों ने अधिक तौल लिए 1.92 करोड़ रुपए का गेहूं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो