scriptलोकसभा चुनाव परिणाम : रीवा से भाजपा के जनार्दन मिश्रा की रिकार्ड जीत, यहां जानिए कैसे बनाई बढ़त | loksabha election result rewa live | Patrika News
रीवा

लोकसभा चुनाव परिणाम : रीवा से भाजपा के जनार्दन मिश्रा की रिकार्ड जीत, यहां जानिए कैसे बनाई बढ़त

– इंजीनियरिंग कालेज परिसर में मतगणना जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रीवाMay 23, 2019 / 09:31 pm

Mrigendra Singh

rewa

loksabha election result rewa live

रीवा। लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें भाजपा के जनार्दन मिश्रा ने तीन लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
पार्टी को लगातार दोबारा रीवा सीट से जीत हासिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में जश्र मनाना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि रीवा के इंजीनियरिंग कालेज परिसर में पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने बढ़त बना ली थी। मतगणना में शामिल होने वाले अधिकारी, कर्मचारी सुबह छह बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। पहले माना जा रहा था कि इस बार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी द्वारा भाजपा को कड़ी टक्कर दी जाएगी लेकिन पहले ही राउंड से वह पीछे चल रहे हैं।

– इंजीनियरिंग कालेज के आसपास नो वीकल जोन
मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कालेज के आसपास नो वीकल जोन बनाया गया है। रीवा से सिरमौर की ओर जाने वाले मार्ग को डायवर्ट किया गया है। रीवा से बोदाबाग मार्ग और न्यू बस स्टैंड से बायपास तक मार्ग को डायवर्ट किया गया है। मार्ग परिवर्तित करने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग स्टेडियम तक पहुंचने के बाद फिर वापस लौटे। कर्मचारियों और मतगणना एजेंटों के लिए माडल स्कूल परिसर में वाहन की पार्किंग दी गई है।

मतगणना स्थल 300 मीटर एरिया में धारा 144 लागू
रीवा. कलेक्टर ने शांतिपूर्ण मतगणना एवं उसकी गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतगणना स्थल शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में आम व्यक्तियों का प्रवेश पर प्रतिबंध के साथ ही मतगणना स्थल के 300 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन, सेल्यूलर फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट ले जाना प्रतिबंधित कर दिया है। कलेक्टर ने बतौर जिला दंडाधिकारी दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू कर दी है। कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने आदेश दिया है कि मतगणना 23 मई को मतगणना स्थल में आम व्यक्तियों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। स्थल की 300 मीटर की परिधि में प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग न करें। उन्होंने मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों, चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों, मतगणना अभिकर्ताओं, मतगणना अभिकर्ताओं के द्वारा अधिकृत अन्य व्यक्तियों जिन्हें मतगणना के दौरान मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक रिटर्निंग ऑफीसर के द्वारा नियमानुसार प्रवेश पत्र जारी किया गया हो उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। लेकिन मोबाइल फोन, सेल्यूलर फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करेगा तो भारतीय दण्ड प्रक्रिया के प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जायेगा।
——————–

चक्रवार गणना
पहला चक्र

भाजपा 31564
कांग्रेस 15325
बसपा 5552
दूसरा राउंड

भाजपा 63040
कांग्रेस 29953
बसपा 16728
तीसरा राउंड

भाजपा 95764
कांग्रेस 45551
बसपा 16728
चौथा राउंड

भाजपा 128897
कांग्रेस 60197
बसपा 21537
5वां राउंड

भाजपा 159791
कांग्रेस 74827
बसपा 26556
6वां राउंड

भाजपा 189728
कांग्रेस 88274
बसपा 31701
7वां राउंड

भाजपा 2,22,425
कांग्रेस 101079
बसपा 37257


8वां राउंड

भाजपा 2,53,345
कांग्रेस 1,18,252
बसपा 42926

9वां राउंड

भाजपा 2,84,820
कांग्रेस 1,32,810
बसपा 48587


10वां राउंड

भाजपा 2,84,820
कांग्रेस 1,32,810
बसपा 1l39587


11वां राउंड

भाजपा 3,49,244
कांग्रेस 1,63,228
बसपा 57737


12वां राउंड

भाजपा 3,83,315
कांग्रेस 1,78,997
बसपा 62124

13वां राउंड

भाजपा 417073
कांग्रेस 192429
बसपा 67300


14वां राउंड

भाजपा 448311
कांग्रेस 260384
बसपा 72428


15वां राउंड

भाजपा 482878
कांग्रेस 260384
बसपा 76921


16वां राउंड

भाजपा 514716
कांग्रेस 239089
बसपा 82199
17 वां राउंड
भाजपा 544850
कांग्रेस 254639
बसपा 86883
18 वां राउंड

भाजपा 565894
कांग्रेस 263398
बसपा 89113

Last

भाजपा –580769
कांग्रेस –270519
बसपा –91012

Home / Rewa / लोकसभा चुनाव परिणाम : रीवा से भाजपा के जनार्दन मिश्रा की रिकार्ड जीत, यहां जानिए कैसे बनाई बढ़त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो