script‘लोकतंत्र को बचाने सुख-सुविधाएं छोड़ सही यातनाएं इसलिए श्रद्धा के पात्र सेनानी’ | Save the democracy, leave the facilities, right tortures | Patrika News
रीवा

‘लोकतंत्र को बचाने सुख-सुविधाएं छोड़ सही यातनाएं इसलिए श्रद्धा के पात्र सेनानी’

जिले में 65 लोकतंत्र सेनानी, मीसाबंदियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया

रीवाOct 04, 2018 / 12:23 pm

Rajesh Patel

Save the democracy, leave the facilities, right tortures

Save the democracy, leave the facilities, right tortures

रीवा. जिले के विभिन्न तहसीलों के लोकतंत्र सेनानियों का कलेक्ट्रेट सभागार में खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा, लोकतंत्र सेनानी श्रद्धा के पात्र हैं इन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया। इनके समर्पण व संघर्ष को हम श्रद्धा से सिर झुकाकर सम्मान करते हैं।
मुख्यमंत्री मीसा बंदियों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा
उन्होंने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम हमें यह याद दिलाता है कि कैसे इन्होंने सभी सुख सुविधाओं का त्याग कर यातनाएं सही और लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मीसा बंदियों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देकर सम्मानित करने का फैसला किया था उसी कार्यक्रम के तहत जिले के लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया है। सम्मान कार्यक्रम के दौरान दुर्गा शंकर अवस्थी की पत्नी किरण अवस्थाी को उद्योग मंत्री ने तामपत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह अन्य सेनानियों को भी तामपत्र दिया गया।
जिले में 65 लोकतंत्र सेनानी
कलेक्टर प्रीति मैथिल ने बताया कि जिले में 65 लोकतंत्र सेनानी हैं। इस सम्मान समारोह में जिन लोकतंत्र सेनानियों के ताम्रपत्र भोपाल से प्राप्त नहीं हुए हंै उनके ताम्रपत्र अति शीघ्र मंगाकर सम्मान किया जाएगा। इससे पूर्व महात्मा गांधी के चित्र पर उद्योग मंत्री सहित मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, एसडीएम बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर केके पाठक, फरहीन खान, तहसीलदार जितेन्द्र तिवारी उपस्थित थे। इस दौरान बृहस्पति सिंह, कौशलेन्द्र सिंह सहित ३० से अधिक लोगों को तामपत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे 15 मीसाबंदी
जिले के त्योंथर क्षेत्र के रमानिवास शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, अजय खरे सहित करीब १५ मीसाबंदी कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। बताया गया कि कुछ लोग निजी कार्यक्रम के कारण कार्यक्रम में व्यास्त रहे। कुछ सेनानियों को सूचना नहीं पहुंची।
आठ सेनानियों का नहीं आया ताम्रपत्र
जिले में 65 मीसाबंदी है, जिसमें से आठ का ताम्रपत्र नहीं आया। बताया गया कि ताम्रपत्र खुटेही रीवा निवासी रमाकांत पांडेय, उपरहटी के दुर्गेश दुबेे सहित आठ सेनानियों का तामपत्र नहीं आया है। मामले में कलेक्टर ने का इन लोकतंत्र सेनानियों को भोपाल से ताम्रपत्र मंगाकर सम्मानित किया जाएगा।

Home / Rewa / ‘लोकतंत्र को बचाने सुख-सुविधाएं छोड़ सही यातनाएं इसलिए श्रद्धा के पात्र सेनानी’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो