scriptसुबह शोभायात्रा निकाली, शाम को रंगोली सजाई, घर-घर दीप जलाए, लगाए जयकारे | Acharya Vidyasagar Birthday Sharad Purnima | Patrika News
सागर

सुबह शोभायात्रा निकाली, शाम को रंगोली सजाई, घर-घर दीप जलाए, लगाए जयकारे

सुबह शोभायात्रा निकाली, शाम को रंगोली सजाई, घर-घर दीप जलाए, लगाए जयकारे

सागरOct 14, 2019 / 03:05 pm

manish Dubesy

सुबह शोभायात्रा निकाली, शाम को रंगोली सजाई, घर-घर दीप जलाए, लगाए जयकारे

सुबह शोभायात्रा निकाली, शाम को रंगोली सजाई, घर-घर दीप जलाए, लगाए जयकारे

शरद पूर्णिमा पर मनाया आचार्यश्री का जन्मोत्सव
देवरीकलां. शरदपूर्णिमा पर आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की 74वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। शुरुआत सुबह आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजा अर्चना से की एवं आदिनाथ भगवान की शांति धारा की गई। दोपहर में सहजपुर तिराहा से नगर पालिका चौराहा, बस स्टैंड, कचहरी तिराहा, विवेकानंद तिराहा ,चंदा प्रभु जिनालय से होते हुई नगर के सभी जैन मंदिरों में शोभायात्रा निकाली गई।
महिला एवं पुरुष बच्चों सहित गाजे बाजे से जुलूस निकाला गया। वही हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया गया। जैन समाज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एसी भेंट किया गया। शहर जैन मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद शाम को आरती एवं घर घर दीप रखे गए। बच्चों व जैन समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गौरव पांडे विद्यासागरजी युवा संघ अध्यक्ष ने बताया कि इस दिन आचार्य विद्यासागर का जन्म कर्नाटक के सदलगा की पवित्र पावन भूमि पर हुआ था। वह वर्तमान युग के महावीर हैं। उनकी चर्या का गुणगान जैनेत्तर भी करते हैं। आचार्यश्री का मूकमाटी महाकाव्य एक अनूठी कृति है। इस शोभायात्रा में संदीप जैन, पंकज जैन, ऋषभ जैन, अमित जैन, अभय जैन, सकल जैन समाज अध्यक्ष, प्रदीप सिंघाई, प्रमोद कोठारी, सुनील जैन, गौरव मोदी, सौरभ पांडे, अशोक पांडे, अनिमेष जैन, अमन जैन, राहुल मोदी, अनूप मोदीश् एवं पाठशाला के बच्चे उपस्थित थे।
गोमाता की सेवा, कराया भोजन
देवरी. आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के जन्मदिन पर स्व. अजय खत्री गौ
सेवा केंद्र में रविवार को गोसेवा कार्य किया। इस दौरान बालमुकुंद पारासर, रमेश चौरसिया. नीरज नामदेव. डब्बी मिश्रा, प्रमोद नामदेव, सतेन्द्र बड़कुल, पंकज जैन, रामकुमार विश्वकर्मा, सोनू साहू, सत्येंद्र चौहान, अविनाश खत्री, दीपक खत्री, अनिल रैकवार, अभिषेक बड़कुल, संतोष जाटव
उपस्थित हुए
मरीजों को बांटे फल
बंडा. आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के जन्मदिवस पर रविवार को सर्वोदय ग्रुप शाखा बंडा की महिलाओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बंडा पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किए और मरीजों के स्वास्थ्य की चर्चा की। इस अवसर पर अध्यक्ष मोना महुना, स्नेहलता जैन पार्षद, रचना भूसा, सविता धतपुरिया, भारती, मधु छतपुरिया, साधना पड़वार, सुमन बरा, वर्षा बमाना, संध्या नैनधरा, सपना, मयूरी जैन, सुमन जैन, शृष्टि जैन एवं समस्त महिलाएं शामिल थीं।
25 तीर्थयात्री सम्मेद शिखर रवाना
राहतगढ़. नगर से रविवार को सुबह 6 बजे सागर से स्पेशल ट्रेन द्वारा सकल दिगंबर जैन समाज के 25 तीर्थयात्री देश के प्रमुख जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी के लिए रवाना हुए। यात्रा के प्रभारी निर्मल कुमार जैन स्वयं के व्यय पर 25 परिवारों को यह यात्रा करा रहे हैं। यह यात्रा आज 13 से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर को नगर लौटेगी। तीर्थ यात्रियों का प्रदीप दिवाकर के नेतृत्व में गाजों बाजों के साथ सर्व समाज के लोगों ने तिलक लगाकर फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान पार्षद सरोज डॉ डीसी जैन, राजेंद्र कुमार जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दीपक जैन डैनी, सतीश जैन, हुकम चंद जैन,, अमर चंद जैन, राकेश जैन, डॉ हिमांशु जैन आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो