scriptआज से भी नहीं खुलेगी कृषि उपज मंडी, निकासी रोकने पर व्यापारी हैं नाराज | Agricultural produce market will not open even today | Patrika News
सागर

आज से भी नहीं खुलेगी कृषि उपज मंडी, निकासी रोकने पर व्यापारी हैं नाराज

जारी रहेगी हड़ताल

सागरSep 18, 2019 / 08:52 pm

sachendra tiwari

Agricultural produce market will not open even today

Agricultural produce market will not open even today

बीना. कृषि उपज मंडी में 9 सितंबर से जारी हड़ताल अभी भी खत्म नहीं हुई है। व्यापारी पहले ई-अनुज्ञा सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, लेकिन हड़ताल के समय मंडी प्रबंधन द्वारा व्यापारियों की निकासी रोक देने के कारण व्यापारियों में आक्रोश है और अब वह हड़ताल खत्म नहीं कर रहे हैं।
व्यापारी संघ उपाध्यक्ष श्याम दुबे ने बताया कि हड़ताल के दौरान प्रदेश की सभी मंडियों में निकासी जारी रही है, लेकिन बीना में निकासी बंद कर दी गई थी, जिससे अब व्यापारी विरोध कर रहे हैं और मंडी में हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि ई-अनुज्ञा और टीडीएस के संबंध में जल्द ही सुधार किए जाने के आश्वासन के बाद अन्य मंडियां खुल गई हैं, लेकिन बीना मंडी में हड़ताल जारी है। लगातार हड़ताल के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी मंडी प्रबंधन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो