scriptOMG : इस कंपनी ने करीब साढ़े चार सौ कर्मचारियों के साथ किया षड़यंत्र | Ambulance worker on the strike | Patrika News
सागर

OMG : इस कंपनी ने करीब साढ़े चार सौ कर्मचारियों के साथ किया षड़यंत्र

उनसे काम नहीं लिया जा रहा है और वेतन भी नहीं दिया है।

सागरMay 22, 2018 / 05:31 pm

गुलशन पटेल

Ambulance worker on the strike

Ambulance worker on the strike

सागर. श्रम कानून के उल्लंघन और श्रमायुक्त के समक्ष हुए समझौते की अनदेखी के विरोध में १०८ एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को १०वंे दिन भी जारी रही। विधायक ने भी कर्मचारियों से मुलाकात की। सीएमएचओ ऑफिस के सामने चल रहे धरने पर प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल अहिरवार ने कहा कि जिगित्सा हेल्थ केयर ने समझौते के दौरान जो आश्वासन दिए थे वे पूरे नहीं किए बल्कि शर्तों से मुकर गई। कंपनी ने षड़यंत्रपूर्वक करीब साढ़े चार सौ कर्मचारियों को होल्ड पर रखा है। एेसे में उनसे काम नहीं लिया जा रहा है और वेतन भी नहीं दिया है। जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार शाम को विधायक शैलेन्द्र जैन उनसे मुलाकात करने धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लेबर कमिश्नर और कलेक्टर से आवश्यक जानकारी लेकर सरकार स्तर पर मध्यस्थता का भी आश्वासन दिया।

इधर, मन्नत यात्रा निकाल मांगा अपना हक
सागर. मप्र अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मन्न्त यात्रा निकाली। यात्रा पीली कोठी से सिविल लाइन, कमिश्नर कार्यालय से होकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष नसीर खान ने मुख्यमंत्री ने नाम १६ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें रमेश चंद शर्मा समिति द्वारा लिपिकों के हित में की गई २३ अनुशंसाएं लागू करने, सहायक ग्रेड-३ की ग्रेड पे २४०० एवं सहायक ग्रेड-२ की ग्रेड पे २८०० करने की मांग की गई।
इस दौरान चंचल खरे, चरामन रैकवार, पवन मिश्रा, राजू जैन, अरुण गायकवाड़, ऋषि राणा, बृजेश उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, बृजेश खरे, शशि श्रीवास्तव, अरविंद चौबे आदि शामिल थे।

ऑटो चालकों का अनिश्चितकालीन धरना आज से
सागर. ऑटो रिक्शा खरीदी में एजेंसी द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायतों पर केस दर्ज नहीं होने के खिलाफ रिक्शा चालक मंगलवार से धरना देंगे। जिला यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी के नेतृत्व में ऑटो चालक बस स्टैंड के सामने धरने पर बैठेंगे।

विद्यार्थियों को बांटी साइकिल
सागर. नरयावली विधानसभा अंतर्गत ग्राम भैसानाका में सोमवार को विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल दी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष नारायण प्रसाद कवीरपंथी थे। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित छात्रों के भविष्य निर्माण हेतु समाज को भी आगे आना आवश्यक है। कार्यक्रम में प्राचार्य अखलेश पाठक, जयप्रकाश दुबे, देवीप्रसाद कोरी आदि मौजूद थे।

Home / Sagar / OMG : इस कंपनी ने करीब साढ़े चार सौ कर्मचारियों के साथ किया षड़यंत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो