scriptशीतलहर से ठिठुरा शहर, दिनभर छाए रहे आसमान पर बादल | Cold weather affects life | Patrika News
सागर

शीतलहर से ठिठुरा शहर, दिनभर छाए रहे आसमान पर बादल

किसानों को बारिश की उम्मीद

सागरJan 25, 2019 / 08:37 pm

sachendra tiwari

weather in rajasthan

Cold weather affects life

बीना. शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और शीतलहर के कारण दिनभर लोग ठिठुरते रहे। ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और वृद्धों को हुई।
शुक्रवार की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ हुई। ठंड के कारण सुबह से स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को परेशान होना पड़ा। क्योंकि सुबह 9 बजे भी ठंड के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही थी, लेकिन बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों को दिन भी अलाव का सहारा लेना पड़ा और गर्म कपड़े पहनने पड़े। यह सीजन की सबसे ज्यादा ठंड वाला दिन रहा। तेज धूप निकलने के कारण अभी तक लोगों को दिन में परेशानी नहीं हो रही थी। शाम होते ही बाजार में चहल-पहल कम हो गई थी और लोग ठंड से बचने घरों में दुबकने मजबूर हो गए थे।
किसानों को मावट का इंतजार
आसमान पर छाए बादलों से किसानों को अब बारिश का इंतजार है। यह बारिश फसलों के लिए अमृत साबित होगी। क्योंकि इस वर्ष जलस्तर गिर जाने के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। यदि बारिश होती है तो सभी फसलों को लाभ होगा। सबसे ज्यादा लाभ बारिश और ठंड से गेहूं की फसल को होगा। शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। वहीं किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं होती है तो चना, मसूर, बटरी सहित सब्जियों में तुषार की संभावना बढ़ जाएगी
लुढ़क रहा पारा
मौसम में आए बदलाव के कारण पारा नीचे लुढ़कता जा रहा है। शुक्रवार सुबह का पारा 18 डिसी रहा और दोपहर में 19 रात में पारा 13 तक पहुंच गया था। यदि मौसम ऐसा ही रहा तो पारा और नीचे जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो