scriptvideo: धीमी ग ति से हो रहा दोनों ब्रिज का निर्माण कार्य, अधिकारियों ने जताई नाराजगी | Construction of slow- overbridge | Patrika News
सागर

video: धीमी ग ति से हो रहा दोनों ब्रिज का निर्माण कार्य, अधिकारियों ने जताई नाराजगी

ओवरब्रिजों का किया निरीक्षण

सागरFeb 14, 2019 / 09:18 pm

sachendra tiwari

Construction of slow- overbridge

Construction of slow- overbridge

बीना. शहर में सागर और झांसी रेलवे गेट पर बन रहे ओवरब्रिजों की गति धीमी होने के कारण समय पर काम पूरा होता नजर नहीं आ रही है। ओवरब्रिजों का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को पीडब्ल्यूडी ब्रिज के अधिकारी पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने निर्माण गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दल में सीटीई सीपी अग्रवाल भोपाल शामिल थे। उन्होंने पहले सागर गेट पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और वहां आने वाली परेशानियां देखी। इसके बाद उन्होंने झांसी गेट पर बन रहे ब्रिज का निरीक्षण किया। सीटीई ने बताया कि झांसी गेट पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी है और ठेकेदार को गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे समय-सीमा में कार्य पूरा हो सके। लोगों ने ब्रिज का एक पिलर तिरछा होने की जो आपत्ति दर्ज कराई थी उसमें रेलवे के अधिकारियों से बात कर ली गई है और वहां काम शुरू हो गया है। वहीं सागर रेलवे गेट पर बन रहे ब्रिज में जमीन अधिगृहित जमीन पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके लिए रुपए जमा करा दिए गए हैं और शीघ्र ही नोटिस जारी किए जाएंगे, जिससे अधिगृहित की गई जमीन को खाली कराकर निर्माण कार्य कराया जा सके। टीम में कार्यपालन अभियंता, एसडीओ केके सोनी, सबइंजीनियर एसएन रिछारिया आदि शामिल थे। गौरतलब है कि दोनों ब्रिज की समय-सीमा दिसंबर 2019 है, लेकिन जिस गति से कार्य चल रहा है उससे समय-सीमा में ब्रिज तैयार होना संभव नजर नहीं आ रही है। सागर गेट के ब्रिज की अपेक्षा झांसी गेट के ब्रिज का काम बहुत धीमा है। अधूरे ब्रिज के कारण लोगों को भी परेशानी हो रही है।
ब्रिज के ऊपर जाकर देखी गुणवत्ता
अधिकारियों ने ब्रिज के पिलर की गुणवत्ता देखी। इसके बाद वह निर्माणाधीन ब्रिज के ऊपर पहुंचे और ब्रिज में लगने वाला सरिया सहित अन्य मटेरियल चैक किया जो संतोषजनक मिला।

Home / Sagar / video: धीमी ग ति से हो रहा दोनों ब्रिज का निर्माण कार्य, अधिकारियों ने जताई नाराजगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो