scriptअस्पताल में नहीं किए गए कूलर चालू, पंखे की गर्म हवा से मरीज परेशान | Cooler closes in hospital, patient worried | Patrika News
सागर

अस्पताल में नहीं किए गए कूलर चालू, पंखे की गर्म हवा से मरीज परेशान

प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान

सागरApr 15, 2019 / 09:11 pm

sachendra tiwari

Cooler closes in hospital, patient worried

Cooler closes in hospital, patient worried

बीना. अप्रैल का आधा माह बीत चुका है और भीषण गर्मी भी पडऩे लगी है, लेकिन अभी तक सिविल अस्पताल में कूलर चालू नहीं किए गए हैं। पंखे की गर्म हवा में मरीज सो रहे हैं। इसके बाद भी प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
भीषण गर्मी के कारण लोगों ने घरों में कूलर चालू कर लिए हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल के सभी कूलर बंद हैं। अभी तक कूलरों की मरम्मत तक नहीं कराईगई है। वार्डों में लगे पंखें गर्म हवा फेंक रहे हैं और मरीज मजबूरी में वहां सो रहे हैं। इस बार मार्चमें ही पारा 40 पार पहुंच गया था, जिससे कूलर बहुत पहले लगा दिए जाने थे।
एक वार्ड में नहीं वेंटिलेशन
अस्पताल के एक वार्ड के पीछे नया भवन बन जाने के बाद उसमें वेंटिलेशन के लिए कोई खिड़की तक नहीं बची है, जिससे इस वार्ड में भर्ती होने वाले मरीज उमस के कारण परेशान होते हैं। यहां कूलर लगने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पाती है। इसके बाद भी यहां वेंटिलेशन के लिए कोई व्यवस्था नहीं कराईजा रही है।
शीघ्र हो जाएंगे कूलर चालू
कूलरों की मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र ही अस्पताल में कूलर चालू कर दिए जाएंगे।
डॉ. आरके जैन, प्रभारी, सिविल अस्पताल

Home / Sagar / अस्पताल में नहीं किए गए कूलर चालू, पंखे की गर्म हवा से मरीज परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो