3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News घर से एक बेटी की उठी डोली,दूसरे की अर्थी, पढ़ें पूरी खबर

घर से एक बेटी की उठी डोली दूसरे की अर्थी, पढ़ें पूरी खबर

3 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Apr 21, 2018

doli or arthi

सागर। एक डोली उठी एक अर्थी... यह गीत सुनते ही हमारे आंसू गिरने लगते हैं, लेकिन जब ऐसे मामले सामने आते हैं तो उस जगह पर कैसा माहौल रहता होगा, यह सोचना ही दिल पर पत्थर रखने के समान होता हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में हाल ही में दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक तरफ तो डोली उठती है, लेकिन दूसरी तरफ अर्थी उठ जाती हैं। मामला टीकमगढ़ और छतरपुर जिले हैं।

छतरपुर में घर से एक बेटी की डोली उठने के बाद भाईयों के बीच जो बबाल खड़ा हुआ, उसमें घर की दूसरी बेटी को जान गवानी पड़ी और दूसरे दिन ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इसी तरह टीकमगढ़ में बारात छोड़कर भागे दूल्हे ने घर पहुंचकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। जबकि उसके ही छोटे भाई की शादी उसकी दुल्हन से एक दिन पहले ही हुई थी। जिसकी विदा के दिन ही उसके ससुराल से अर्थी उठती है। दोनों ही घरों में जहां खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मातम पसरा हुआ हैं। शुभ कार्य में शामिल हुए रिश्ते-नातेदार अब दोनों ही परिवार के दुख में शामिल होकर ढांढस बांधने में जुटे हुए हैं।

छतरपुर की यह है दर्दनाक कहानी
बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में बहन को विदा कर शादी में खर्च को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। बीच बचाव करने के लिए दौड़ी भाभी को देवर ने मारपीट कर जोरदार धक्का मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घअना के बाद से देवर फरार है।

दो दिन पहले हुआ था शादी समारोह
धमना गांव निवासी स्वामीलाल पटेल की पुत्री की शादी बुधवार को थी। शादी बड़ी ही धूम धाम से हुई और गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे उसके पुत्री की विदाई हुई। बेटी की विदाई के आंसू रूके नहीं थे कि कुछ से बाद शाम को करीब 6 बजे उसके पुत्र राममिलन व बद्री का शादी में हुए खर्च के लेन देन को लेकर विवाद हो गया और एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगी। इसी दौरान दोनों हो रहे विवाद में बीच बचाव कराने दौड़ी बद्री की पत्नी सुमन (25) को राममिलन ने धक्का दे दिया। जिससे महिला गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए राजनगर भेज दिया गया।
महिला के बहनोई ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं एक पुत्र व एक पुत्री है।

बीती शाम महिला के पति और देवर के बीच विवाद हो रहा था। इसी बीच सुमन दोनों में बीच बचाव कराने के लिए आई तो देवर ने महिला के पेट में लात मारी और गला मरोड दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बमीठा टीआई केके खनेजा ने बताया कि अभी मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जाएगी। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

दुल्हन विदा कर आई घर, यहां दूल्हे की मौत


दूसरा मामला टीकमगढ़ जिले का है। जहां अपनी ही बारात छोड़कर दूल्हा दिलीप घोष १९ अप्रैल को गायब हो गया था। इधर दूल्हे के गायब होने के बाद उसके ही छोटेभाई को दूल्हा बनाकर दिलीप की दुल्हन से विवाह करा दिया गया था। इधर २० अप्रैल की सुबह गायब हो चुके दूल्हे का पता चलता है, लेकिन तब तक घर में आग लगा चुका होता है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


पड़ोसियों द्वारा गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने अपने पिता के पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। इधर अपने घर से विदा कर दुल्हन भी ससुराल पहुंच जाती है। जिसे जैसे ही पता चलता है कि उससे जिसकी शादी होने वाली थी, उसकी मौत हो चुकी है उसके भी होश उड़ जाते है। घर में बहू के आने की खुशियां मनाने की बजाय दुख के पहाड़ टूट पड़ते हैं।

Story Loader